चांदी ₹1.79 लाख किलो के ऑलटाइम हाई पर: आज ₹2,400 महंगी हुई; सोना ₹733 बढ़कर ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (5 December 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस साल अब तक चांदी का दाम 90,003 रुपए बढ़ गया है।

चांदी के दाम में आज यानी 5 दिसंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी का दाम 2,400 रुपए गिरकर 1,79,025 रुपए हो गया है। इससे पहले चांदी की कीमत 1,76,625 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

वहीं 10 ग्राम सोना 733 रुपए महंगा होकर 1,28,578 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,27,845 रुपए का था। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं।

इस साल सोना ₹52,416 और चांदी ₹90,003 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 52,416 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,28,578 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 90,003 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,79,025 रुपए प्रति किलो हो गई है।

3 बड़े कारण, जिससे सोने में तेजी

1. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: दुनियाभर के बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। इसलिए वे अपने खजाने में सोने का हिस्सा लगातार बढ़ाते जा रहे हैं।

असर: जब बड़े बैंक लगातार खरीदते हैं तो बाजार में सोने की मांग बनी रहती है और कीमत ऊपर जाती है।

2. क्रिप्टो से सोने की ओर रुख: क्रिप्टो में उतार-चढ़ाव और सख्त नियमों के डर से निवेशक पैसा सोने में लगा रहे हैं। पिछले कुछ समय के दौरान भारत में शेयर बाजार से कम रिटर्न ने भी सोने को आकर्षक बना दिया। इसके अलावा शादियों का सीजन शुरू होने से भी सोने की डिमांड बढ़ गई है।

असर: सोने की मांग में तेजी और गोल्ड ETF में बढ़ते निवेश से कीमतें चढ़ जाती हैं।

3. लॉन्ग-टर्म एसेट: सोना कभी भी पूरी तरह बेकार नहीं होता। यह नष्ट नहीं होता, सीमित मात्रा में है और महंगाई के समय अपनी कीमत बचा लेता है।

असर: लंबे समय में सोना रखना ज्यादातर फायदेमंद है।

इस साल ₹1 लाख 35 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *