Last Updated:
Ujjain Crime News: उज्जैन क्राइम ब्रांच ने नकली करंसी तैयार कर सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा और 17 लाख से अधिक की नकली मुद्रा के साथ नोट छापने वाली मशीनें बरामद कीं.
Ujjain Crime News: उज्जैन पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली मुद्रा तैयार कर बाजार में फैलाने वाले एक सक्रिय गिरोह को दबोच लिया है. कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेते हुए 17 लाख से ज्यादा कीमत की जाली करंसी और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद की हैं.
गिरोह की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली
जानकारी के मुताबिक, एसपी प्रदीप शर्मा को गिरोह की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने योजना तैयार की और ग्राहक बनकर नीलगंगा, नानाखेड़ा और चिमनगंज क्षेत्रों में गिरोह के सदस्यों से संपर्क साधा. सौदा होते ही पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ धर दबोचा.
लाखों रुपये की नकली करंसी सप्लाई
पुलिस के मुताबिक गिरोह 500 रुपये मूल्य के नकली नोट बड़ी मात्रा में छाप रहा था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी 30 हजार असली रुपये लेकर 1 लाख रुपये की नकली करंसी सप्लाई कर रहे थे. आशंका है कि इससे तीन गुना अधिक नकली नोट और बरामद हो सकते हैं.
यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल थे और उज्जैन के अलावा कई अन्य जिलों में भी नकली नोटों की सप्लाई कर रहे थे. गिरोह का एक सदस्य, जो हीरामिल की चाल इलाके का रहने वाला है, अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश जारी है.
About the Author
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें
.