Fruits That Reduce Cholesterol: आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है. कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में पाया जाने वाले मोम जैसा पदार्थ होता है. यह जब तक नॉर्मल रहता है, तब तक यह सेहत के लिए ठीक है. जब इसकी मात्रा सामान्य से ज्यादा हो जाती है, तब यह हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ा देता है और खून की नसों में ब्लॉकेज पैदा करता है. ऐसे में इसे कंट्रोल रखना बहुत जरूरी होता है. खराब खान-पान, तनाव, कम शारीरिक गतिविधि और जंक फूड की वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है. कई रिसर्च में पता चला है कि सेब, संतरा और पपीता जैसे कुछ फल नसों में जमा फैट को तोड़ने, ब्लड को साफ रखने और दिल को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं.
कोलेस्ट्रॉल से राहत दिला सकते हैं ये 5 फल
पपीता : कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में पपीता को भी बेहद असरदार माना जाता है. पपीते को सुपर हार्ट-फ्रेंडली भी फल माना जाता है. इसमें मौजूद एंजाइम पपेन पाचन को सुधारता है और शरीर में जमा फैटी सब्सटेंस को कम करता है. पपीता में फाइबर और विटामिन C की मात्रा भी अधिक होती है, जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करते हैं. रोज सुबह पपीता खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है और नसों में जमा गंदगी साफ होती है.
संतरा : विटामिन C का खजाना कहे जाने वाले संतरे में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में बेहद कारगर है. संतरे में मौजूद कुछ तत्व नसों में सूजन घटाते हैं और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं. यह फल शरीर की फैट-बर्निंग क्षमता बढ़ाता है, जिससे जमा हुआ कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे कम होने लगता है.
अनार : अनार को हार्ट हेल्थ का चैंपियन फल कहा जाता है. इसमें पाए जाने वाले शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनॉल्स शरीर में मौजूद ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और धमनियों में जमा गंदगी को हटाने में मदद करते हैं. कुछ रिसर्च बताती हैं कि अनार का सेवन ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करता है और धमनी का लचीलापन भी बढ़ाता है.
एवोकाडो : एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं. इसमें पोटैशियम, फाइबर और विटामिन E की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो दिल को मजबूत बनाने, धमनियों को साफ रखने और सूजन कम करने में मदद करते हैं. सलाद में आधा एवोकाडो जोड़ने से कोलेस्ट्रॉल तेजी से बैलेंस होता है.