मंडला में ट्रांसफार्मर सुधारते समय सहायक लाइनमैन झुलस गया।
मंडला के नैनपुर में एक सहायक लाइनमैन ट्रांसफॉर्मर सुधारते समय तेज स्पार्किंग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना गुरुवार दोपहर वार्ड क्रमांक 3 के मुख्य मार्ग पर हुई। घायल लाइनमैन की पहचान मदन लाल बरमैया के रूप में हुई है।
.
200 केवीए ट्रांसफॉर्मर में मेंटेनेंस कर रहे थे
मदन लाल बरमैया 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर में रखरखाव का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज स्पार्किंग हुई और आग की लपटें निकल पड़ीं। इन लपटों की चपेट में आने से उनके चेहरे और दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसे के तुरंत बाद, बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों ने मदन लाल को विभागीय वाहन से नैनपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका तत्काल इलाज शुरू किया गया।
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है।
चेहरे और दोनों हाथों पर आई गंभीर चोटें
सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. राजीव चावला ने बताया कि घायल मदन लाल होश में हैं। उनके चेहरे और दोनों हाथों पर जलने की चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी स्थिति स्थिर है। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।