ठंड में कितने पर सेट करना चाहिए फ्रिज का टेंपरेचर? इस छोटी सी गलती से भी सर्दियों में खराब हो सकती हैं सब्जियां

Last Updated:

Idea Refrigerator Temperature In Winter: सर्दियों में फ्रिज का इस्तेमाल करते समय इसके टेंपरेचर पर ध्यान रखना बहुत ही जरूरी. कम या ज्यादा टेंपरेचर सब्जियों को खराब कर सकता है. ऐसे में ठंड के मौसम में सब्जियों और फूड आइटम्स को कैसे फ्रेश रख सकते हैं, यहां समझ लीजिए.

ठंड के मौसम में बिना फ्रिज भी सब्जियां आराम से दो से तीन दिनों तक फ्रेश रह सकती है.सर्दियों में रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल ऑप्शनल हो जाता है. लेकिन साल भर फ्रिज में सामान रखने की आदत के बाद एक सीजन के लिए फ्रिज को बंद रखना बहुत दिक्कत भरा अहसास होता है.

ऐसे में फ्रिज के टेंपरेचर को कम करके इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. फ्रिज में भी टेंपरेचर को समर, विंटर और मानसून के अनुसार सेट करने का ऑप्शन दिया होता है. यदि आपका फ्रिज पुराना है, और उसमें ये सेटिंग नहीं है तो आप 1-2 डिग्री पर फ्रिज का टेंपरेचर सेट कर सकते हैं.

क्यों जरूरी है सही तापमान?

सर्दियों में घर का तापमान कम होने से फ्रिज ज्यादा ठंडा हो जाता है. अगर तापमान 0 डिग्री से नीचे चला जाए, तो सब्जियां जम जाती हैं और उनकी बनावट बिगड़ जाती है. ऊपर 5 डिग्री से ज्यादा होने पर बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे खाना जल्दी खराब होता है.

सर्दियों में क्या करें?

– फ्रिज को 3-5 डिग्री सेल्सियस पर सेट करें, खासकर सब्जियों के लिए.
– थर्मामीटर से चेक करें, क्योंकि हर फ्रिज अलग होता है।
– मौसम बदलने पर तापमान एडजस्ट करें, सर्दी शुरू होने पर थोड़ा ऊपर करेंय
– सब्जियों को क्रिस्पर ड्रॉअर में रखें, जहां नमी ज्यादा रहती है.

छोटी गलती का बड़ा नुकसान

बहुत ठंडा तापमान फ्रीजर बर्न पैदा करता है, जिससे सब्जियां सिकुड़ जाती हैं. और गर्म तापमान से फफूंद लगती है. भारत जैसे देश जहां सीजन बदलते हैं, उनके हिसाब से फ्रिज में टेंपरेचर का ध्यान रखना जरूरी है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

ठंड में कितने पर सेट करना चाहिए फ्रिज का टेंपरेचर?

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *