Last Updated:
Smart Medicine Box: IIT दिल्ली के वेदांत दुबे और आदर्श वर्धन ने IoT आधारित स्मार्ट मेडिसिन बॉक्स बनाया है. जो LED और बजर से दवा लेने की याद दिलाता है. खासकर बुजुर्गों के लिए उपयोगी है. इसमें एक वेब ऐप के माध्यम से किसी भी समय के लिए अलार्म सेट किया जा सकता है. समय होते ही वह बजने लगता है.
दिल्लीः IIT दिल्ली के दो फ़र्स्ट ईयर बीटेक स्टूडेंट वेदांत दुबे और आदर्श वर्धन ने एक ऐसा इनोवेशन तैयार किया है. जो घर-घर में बड़ी समस्या बन चुकी दवा समय पर लेने की आदत को आसान बना देगा. दोनों छात्रों ने मिलकर एक IoT आधारित स्मार्ट होम मेडिसिन स्टोरेज बॉक्स और रिमाइंडर तैयार किया है, जो तय समय पर खुद बजकर दवा लेने की याद दिलाता है.
कैसे काम करता है यह स्मार्ट मेडिसिन बॉक्स?
छात्रों के अनुसार, इसका कामकाज बेहद सरल है. एक वेब ऐप के माध्यम से किसी भी समय के लिए अलार्म सेट किया जा सकता है. जैसे सुबह 8 बजे दवा लेनी है तो ऐप में समय डालते ही बॉक्स उसी समय LED लाइट और बजर के जरिए बीप करेगा. यह पूरा सिस्टम ESP32 मॉड्यूल पर चलता है, जो मोबाइल, लैपटॉप, टैब किसी भी डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है.
बुजुर्गों के लिए बेहद उपयोगी
वेदांत और आदर्श बताते हैं कि सबसे बड़ा फायदा बुजुर्गों को होगा, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ दवा लेना भूल जाना आम समस्या है. ज्यादातर युवा घर से बाहर रहते हैं जॉब या स्टडीज की वजह से और बुजुर्गों को समय पर दवा याद दिलाने वाला कोई नहीं होता. ऐसे में यह बॉक्स पूरी तरह मददगार साबित हो सकता है. बच्चे दूर रहते हुए भी ऐप से दवा का समय सेट कर सकते हैं. LED और बजर के कारण भूलने की संभावना काफी कम हो जाती है. यह बॉक्स पोर्टेबल भी है, यानी ट्रैवल में साथ ले जाना भी आसान है.
आगे और बेहतर होगा यह प्रोडक्ट
प्रोजेक्ट को बनाने में करीब 4 महीने लगे. यह काम उन्होंने अपने MEP 1000 कोर्स के तहत किया है. फैकल्टी और एक्सपर्ट्स ने सुझाव दिया है कि अगर इसमें वेट सेंसर और पिकअप सेंसर जोड़ दिए जाएं, तो यह व्यावसायिक रूप से और भी पावरफुल बन सकता है. ऑनलाइन मार्केट में मौजूद ऐसे स्मार्ट मेडिकल बॉक्स 25 हजार से 30 हजार रुपये तक के हैं, जबकि छात्रों का कहना है कि उनका प्रोडक्ट 5,000 रुपये या उससे भी कम में आसानी से तैयार हो सकता है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
.