कुत्ता, बिल्ली या बंदर ने काट लिया? एंटी रैबीज के साथ यह दूसरा इंजेक्शन भी जरूरी, डॉक्टर से जानें पूरा प्रोसेस

Last Updated:

Health News: मंडलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने लोकल 18 से बताया कि कुत्ता, बिल्ली या बंदर के काटने के बाद जो प्राइमरी इलाज होता है. वही हम लोग करते है. अगर आपको किसी ऐसे जानवर काटते है तो तत्काल आप अच्छे से उस जगह को धोएं. तीन से चार बार धुलने के बाद किसी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र चाहे पीएचसी हो या सीएचसी हो वहां पर दिखाए.

अगर आपको कुत्ता, बंदर या बिल्ली ने काट लिया है तो आप परेशान हो जाते है. अस्पताल में जाते है और एंटी रेबीज लगवा कर चले जाते है. हालांकि, कुत्ता बंदर या बिल्ली के काटने के बाद एंटी रेबीज इंजेक्शन के अलावा एक और भी इंजेक्शन होता है, जिसे लगाया जाता है. इसे लगाने से रेबीज के खिलाफ एंटी बॉडीज तैयार होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है. इससे मरीज को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होता है. डॉक्टर ने बताया कि रैबीज में एंटी रैबीज और एंटी बायोटिक दोनों इंजेक्शन का प्रोटोकॉल फॉलो होता है.

मंडलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने लोकल 18 से बताया कि कुत्ता, बिल्ली या बंदर के काटने के बाद जो प्राइमरी इलाज होता है. वही हम लोग करते है. अगर आपको किसी ऐसे जानवर काटते है तो तत्काल आप अच्छे से उस जगह को धोएं. तीन से चार बार धुलने के बाद किसी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र चाहे पीएचसी हो या सीएचसी हो वहां पर दिखाए. सीएचसी पीएचसी पर दिखाने पर तत्काल आपको इंटी रैबीज का इंजेक्शन लगता है. एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगने के बाद और भी प्रिकॉशन किया जाता है. यह रैबीज के प्रोटोकॉल में ही होता है. उसे फॉलो किया जाता है.

ये होता है एंटी बायोटिक का फायदा
डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एंटी रैबीज के बाद एंटी बायोटिक इंजेक्शन लगाया जाता है. एंटी बायोटिक इंजेक्शन भी बेहद ही कारगर होता है. इसे उसी स्थान पर लगाया जाता है, जहां पर कुत्ते या बंदर ने काटा हो. उसी स्थान पर लगाने से यह उसे फैलने से रोकता है और इंफेक्शन को खत्म करता है. अगर कभी आपको भी कुत्ता काटता है तो यह चिकित्सकीय प्रोटोकॉल को फॉलो करें. इससे आपको राहत मिलेगा और बाद में दिक्कत नहीं होगी.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

कुत्ता, बिल्ली या बंदर ने काट लिया? एंटी रैबीज के साथ ये इंजेक्शन भी जरूरी

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *