MP News Live 04 दिसंबर: बैतूल के भरेवा धातु शिल्पकला को मिला जीआई टैग

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP LIVE: भारत सरकार के बौद्धिक संपदा अधिकार (जीआई रजिस्ट्री) चेन्नई द्वारा भरेवा धातु शिल्पकला को जीआई टैग प्रदान किया गया है. इससे अब इस प्राचीन कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल गई है. भरेवा बैतूल की एक प्राचीन धातु शिल्पकला है, जिसमें पंचधातुओं को पिघलाकर विभिन्न कलाकृतियों का निर्माण किया जाता है. भरेवा आर्ट की सबसे प्रसिद्ध कलाकृति मोरचिमनी है.

December 4, 202508:38 IST

हरदा: आज से मंडी में मक्का खरीद सकेंगे व्यापारी, हो गया फैसला

हरदा कृषि मंडी में व्यापारियों द्वारा मक्का खरीदी नहीं करने के निर्णय का मामला सुलझ गया है. किसान और व्यापारियों के बीच सहमति बन गई है और आज से मंडी में व्यापारी मक्का खरीदेंगे. नीलामी की वीडियोग्राफी की जाएगी और विवाद न हो, इसके लिए पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे. कल दिनभर गतिरोध चला था, जिससे मंडी व्यवस्था ठप्प रही थी. मक्का उपज के कम दाम मिलने से किसान और व्यापारी विवाद में थे. इस पूरे मामले को NEWS18 ने कल दिनभर प्रमुखता से दिखाया था.

December 4, 202508:08 IST

हरदा में चौकीदार ने आत्महत्या का किया प्रयास, पत्नी ने बचाई जान

हरदा: बीती रात परशुराम चौक के पास बन रहे कॉम्प्लेक्स के चौकीदार ने आत्महत्या का प्रयास किया. उसने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन उसकी पत्नी की तत्परता से उसकी जान बच गई. पत्नी ने फंदे पर लटका देख आसपास के लोगों को बुला लिया. चौकीदार मुकेश बिल्लोरे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. मुकेश के परिजन उसकी पत्नी सविता को तलाक देने के लिए दबाव बना रहे हैं, जिसके कारण दोनों में आए दिन विवाद हो रहा है. इसी वजह से मुकेश ने जान देने की कोशिश की.

December 4, 202507:53 IST

बाबा महाकाल का आज का श्रंगार

December 4, 202507:52 IST

उज्जैन में सिंहस्थ कुम्भ से पहले अखाड़ों के बीच बढ़ा विवाद

उज्जैन में सिंहस्थ कुम्भ से पहले अखाड़ों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. मंगलवार को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने रामादल को कुम्भ संबंधी कार्यों के लिए प्रशासन से न मिलने की चेतावनी दी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है. लेकिन बुधवार को रामादल अखाड़ा परिषद के नए अध्यक्ष रामेश्वर दास महाराज ने कहा कि वे प्रशासन से मिलकर संतों और श्रद्धालुओं से जुड़े मुद्दों को सुलझाएंगे.

homemadhya-pradesh

MP LIVE: बैतूल के भरेवा धातु शिल्पकला को मिला जीआई टैग

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *