सतना में दीवार गिरने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत: एक राहगीर घायल, सिद्धार्थ नगर में हादसा – Satna News

सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पुराने कच्चे मकान की दीवार गिरने से 6 साल की बच्ची माही कोरी की मौत हो गई। हादसे में एक राहगीर संतोष पांडे भी घायल हो गए।

.

जानकारी के मुताबिक, माही घर के पास खेल रही थी तभी अचानक पास के जर्जर मकान की दीवार ढह गई और वह मलबे में दब गई। पास के घर में दीपक तिवारी के यहां निर्माण कार्य चल रहा था और उसके बगल में यह कच्चा मकान था, जिसकी दीवार गिरने से हादसा हुआ।

संतोष पांडे उसी समय वहां से गुजर रहे थे, जिन पर भी मलबा गिरा, जिससे उन्हें चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्ची को मलबे से निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने माही को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *