सर्दी में रोज इस तरह बनाकर खाएं बाजरे की रोटी, शरीर बन जाएगा लोहा

Last Updated:

Bajra Roti Ke Fayde : सर्दियों के आते ही ज्यादातर घरों में बाजरे की महक फैलने लगती है. फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कई आवश्यक विटामिनों से भरपूर बाजरा शरीर को अंदरूनी मजबूती देने के साथ कई मौसमी बीमारियों से भी बचाता है. 

सर्दियों के आते ही ज्यादातर घरों में बाजरे की महक फैलने लगती है. फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कई आवश्यक विटामिनों से भरपूर बाजरा शरीर को अंदरूनी मजबूती देने के साथ कई मौसमी बीमारियों से भी बचाता है. ठंड में यह शरीर की गर्मी बनाए रखने, पाचन दुरुस्त करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का बेहतरीन साधन माना जाता है. अगर आप अपनी रोजमर्रा की डाइट में थोड़ा सा बदलाव कर स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना चाहते हैं, तो बाजरे की रोटी एक उत्तम और पौष्टिक विकल्प हो सकती है.

पलामू जिले के आयुर्वेद के जानकर शिव कुमार पांडे ने बताया कि बाजरे की रोटी रोजाना खाई जा सकती है, बशर्ते आपकी पाचन क्षमता ठीक हो. चूंकि बाजरे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और शरीर को स्थायी ऊर्जा देता है. रोजाना इसका सीमित सेवन शरीर को गर्म रखता है और मल त्याग को नियमित करता है. डायबिटीज, कब्ज या मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक हेल्दी विकल्प है. हालांकि, पहली बार खाने वालों को इसकी मात्रा धीरे-धीरे बढ़ानी चाहिए.

आगे कहा कि बाजरा फाइबर का बड़ा स्रोत है, जो पाचन तंत्र को मजबूती देता है. सर्दियों में रोज बाजरे की रोटी खाने से कब्ज, गैस और पेट भारी लगने जैसी समस्याओं में काफी राहत मिलती है. यह आंतों की गति को नैचुरली बढ़ाता है और पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है. जिन लोगों को बार-बार एसिडिटी या ब्लोटिंग की दिक्कत रहती है, उनके लिए यह बेहद फायदेमंद सिद्ध होता है. पेट को हल्का, साफ और एक्टिव रखने के लिए यह रोटी बेहतर विकल्प है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यानी यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता. इस कारण मधुमेह के मरीज भी इसे सुरक्षित रूप से सेवन कर सकते हैं. सर्दियों में बाजरे की रोटी शरीर को गर्मी भी देती है और ब्लड शुगर को स्थिर रखती है. यह धीरे-धीरे पचती है, जिससे शरीर को निरंतर ऊर्जा मिलती रहती है. डायबिटीज के रोगियों के लिए गेहूं की रोटी की तुलना में बाजरे की रोटी कहीं अधिक स्वास्थ्यवर्धक मानी जाती है.

बाजरा कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस का अत्यंत अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है. नियमित सेवन से जोड़ो में दर्द, कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं में कमी आती है. सर्दियों में जब हड्डियों और घुटनों का दर्द बढ़ने लगता है, तब बाजरे की रोटी शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्म रखने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करती है.

बाजरे में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. नियमित रूप से बाजरे की रोटी खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है और दिल की धमनियों में रुकावट की संभावना घटती है. यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम हो सकता है. दिल को स्वस्थ रखने के लिए सर्दियों में बाजरे की रोटी एक बेहतरीन विकल्प है.

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए बाजरे की रोटी किसी वरदान से कम नहीं. इसका फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। यह धीरे-धीरे पचकर ऊर्जा देता है और शरीर में फैट जमा नहीं होने देता है. मोटापा, पेट की चर्बी या वजन नियंत्रण के लिए यह रोटी एक प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प है. गेहूं की तुलना में यह अधिक पौष्टिक और कम कैलोरी वाला भोजन माना जाता है.

बाजरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं. सर्दियों में जब सर्दी-खांसी, वायरल और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, तब बाजरे की रोटी रोगों से बचाने में मदद करती है. यह शरीर को प्राकृतिक गर्माहट देता है और ऊर्जा का स्तर बनाए रखता है. कमजोर लोगों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रोटी बेहद गुणकारी मानी जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दी में रोज इस तरह बनाकर खाएं बाजरे की रोटी, शरीर बन जाएगा लोहा

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *