पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक, इस फल के अद्भुत फायदे, जानें सेवन का तरीका

Last Updated:

आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि पपीते के बीज का सेवन करने से न केवल पाचन तंत्र मजबूत होता है, बल्कि इम्यूनिटी सिस्टम भी सुदृढ़ रहता है. इसमें मौजूद एंटी-कैंसर गुण हमें कैंसर से बचाने में मदद करते हैं. इसके अलावा, यह त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है और बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है.

अधिकतर लोग अपने स्वास्थ्य को फिट बनाए रखने के लिए खान-पान में बदलाव करने के साथ ही फलों का भी सेवन करते हैं. इनमें सेब, अनार, केला के साथ ही पपीते का सेवन भी खूब किया जाता है. पोषक तत्वों से भरपूर पपीता हमारे पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

LOCAL 18

पपीते में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो न केवल हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, बल्कि शरीर को फिट बनाए रखने में भी मददगार होते हैं. अधिकतर लोग पपीते का सेवन तो करते हैं, लेकिन इसके बीज को बेकार समझकर फेंक देते हैं. परंतु पपीते के ये बीज भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और कई गंभीर बीमारियों से राहत दिलाने में कारगर साबित होते हैं.

LOCAL 18

पपीता सुपरफूड के रूप में जाना जाता है और यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसके बीज में भी भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से राहत दिलाने में सहायक होते हैं. हालांकि, गर्भवती महिलाओं को बिना चिकित्सकीय सलाह के पपीते के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

LOCAL 18

रायबरेली की आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि पपीते के बीज में विटामिन, जिंक, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-कैंसर गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

LOCAL 18

पपीते के बीज का सेवन करने से न केवल हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है, बल्कि इम्यूनिटी सिस्टम भी सुदृढ़ होता है. इसमें मौजूद एंटी-कैंसर गुण हमें कैंसर से बचाने में मदद करते हैं. इसके अलावा, यह त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है, पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है.

LOCAL 18

पपीते का सेवन सुबह खाली पेट करने से यह हमारी सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी होता है. इससे न केवल पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, बल्कि इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है. साथ ही, यह वजन कम करने में भी मदद करता है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में जमा फैट को तोड़कर वजन घटाने में सहायक होते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक, इस फल के अद्भुत फायदे, जानें सेवन का तरीका

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *