सर्दियों में बीमार नहीं होने देगा ये स्पेशल लड्डू, शरीर को मिलेगी भरपूर ताकत, आसान है बनाने का तरीका

X

सर्दियों में बीमार नहीं होने देगा ये स्पेशल लड्डू, आसान है बनाने का तरीका

 

arw img

Sonth ke Laddu Recipe: सोंठ के लड्डू ठंड के मौसम में शरीर को मजबूती देने वाला पारंपरिक हेल्थ पैक भी माने जाते हैं. सोंठ की तासीर शरीर को भीतर से गरम रखती है, जबकि गुड़ प्राकृतिक एनर्जी का बेहतरीन स्रोत है. मीणा द्विवेदी ने बताया कि यह रेसिपी जितनी फायदेमंद है उतनी ही आसान भी. पहले 250 ग्राम गुड़, 100-100 ग्राम काजू और बादाम, तीन चम्मच सोंठ पाउडर, दो चम्मच अजवाइन और नारियल जैसे मेवे लिए जाते हैं. देसी घी गर्म कर सभी मेवों को हल्का सा तल लिया जाता है, फिर इन्हें खलबट्टे से भुरभुरा पीसकर, चाहे तो घी में भूना आटा भी मिलाया जा सकता है. इसके बाद गर्म गुड़ में मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है और मिश्रण को छोटे-छोटे लड्डू का आकार दिया जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

सर्दियों में बीमार नहीं होने देगा ये स्पेशल लड्डू, आसान है बनाने का तरीका

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *