सिर्फ सर्दी नहीं, साल भर खाएं गुड़! वैज्ञानिक बोले- यह है पोषक तत्वों का खजाना, शरीर के लिए ‘शक्तिशाली क्लींजर’

Last Updated:

Benefits of Jaggery: गुड़ एक प्राचीन भारतीय आहार, औषधीय गुणों का भंडार है. आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर, यह शरीर को साफ करता है पाचन में सुधार करता है और ऊर्जा देता है. एनीमिया को दूर करता है, मानसिक तनाव कम करता है, और हड्डियों को मजबूत बनाता है. साल भर गुड़ का सेवन स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए लाभकारी है.

Benefits of Eating Jaggery: गुड़ जिसे प्राचीन काल से भारतीय आहार का हिस्सा माना जाता है, गुड केवल मिठास ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों का भंडार भी है. आयुर्वेद में भी इसका विशेष स्थान है. आमतौर पर लोग इसे सर्दियों तक सीमित रखते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके असंख्य लाभों के लिए इसे पूरे साल इस्तेमाल करना चाहिए. गुड़ पाचन में सुधार करता है, खून साफ करता है, और ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है. साल भर गुड़ का सेवन आपको स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखने में मदद कर करेगा.

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के प्रसार अधिकारी डॉ संजीव पाठक ने बताया कि गुड़, जो आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है, शरीर के लिए एक शक्तिशाली क्लींजर का काम करता है. यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिसका सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है. गुड़ का सेवन निरंतर करना चाहिए. सर्दियों में तो इसे काढ़ा या लड्डू के रूप में लेना आसान है, लेकिन साल भर इसे अपने आहार में शामिल करने से आप इसके अनगिनत स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं.

गुड़ एनीमिया को करता है दूर
खाना खाने के बाद अगर एक पीस गुड का रोजाना खाया जाए. तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है. खट्टी डकार की समस्या से निजात मिलती है. इसके साथ-साथ भूख में भी इजाफा होता है. महिलाओं के लिए गुड़ बहुत अच्छी औषधि के तौर पर देखा जाता है. गुड का नियमित तौर पर सेवन करने से महिलाओं में एनीमिया की कमी दूर होती है.

अच्छा मूड फ्रेशनर है गुड़
गुड मूड फ्रेशनर का भी काम करता है. गुड़ खाने से मानसिक तनाव दूर होता है. इसके साथ-साथ माइग्रेन की समस्या में भी फायदा मिलता है. इतना ही नहीं गुड में मौजूद कैल्शियम की वजह से यह हड्डियों को मजबूती देने का भी कम करता है.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

homelifestyle

सिर्फ सर्दी नहीं, साल भर खाएं गुड़! वैज्ञानिक बोले- यह है पोषक तत्वों का खजाना

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *