सर्दियों में रामबाण है ये जादुई चीज,मिलेगी एनर्जी, इम्यूनिटी और गर्माहट का डोज

कोरबा. कड़ाके की ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से गरमाई और ऊर्जावान बनाए रखना एक चुनौती भरा काम हो सकता है.इस मौसम में अक्सर लोग ठंडी हवाओं से बचने और शरीर को गर्म रखने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं.उन्हीं में से एक अत्यंत प्रभावी और सदियों पुराना उपाय है तिल का सेवन. आयुर्वेद के अनुसार, तिल सिर्फ एक साधारण बीज नहीं, बल्कि औषधीय गुणों का खजाना है, जो सर्दियों के दौरान हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचाता है.

तिल की तासीर गर्म

जाने-माने आयुर्वेद विशेषज्ञ, डॉक्टर नागेंद्र शर्मा, बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में तिल का नियमित सेवन शरीर में आंतरिक गर्माहट पैदा करने का एक प्राकृतिक तरीका है. तिल की तासीर गर्म होती है डॉक्टर शर्मा कहते हैं इसलिए इसका सेवन शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद करता है और ठंड लगने की संभावना को कम करता है.इसके अलावा, यह सर्दी, जुकाम और खांसी जैसे मौसमी संक्रमणों से बचाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

यह एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर

डॉक्टर शर्मा के अनुसार, तिल केवल गर्माहट का ही स्रोत नहीं है, बल्कि यह एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर भी है. इसमें मौजूद प्रोटीन, फैट्स विभिन्न प्रकार के विटामिन जैसे बी कॉम्प्लेक्स और खनिज जैसे मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं.सर्दियों में, जब हमारी शारीरिक गतिविधियाँ स्वाभाविक रूप से थोड़ी कम हो जाती हैं, तो तिल का सेवन हमें सुस्ती और थकान से लड़ने में मदद करता है और दिनभर सक्रिय रहने के लिए आवश्यक ऊर्जा देता है.

तिल को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के कई स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक तरीके हैं.डॉक्टर नागेंद्र शर्मा इनमे से दो सबसे फायदेमंद तरीकों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सुबह और शाम, भोजन के बाद गुड़ और तिल के लड्डू का सेवन करना अत्यंत लाभदायक है. गुड़ प्राकृतिक मिठास के साथ-साथ आयरन और मिनरल्स प्रदान करता है, जबकि तिल गर्माहट और ऊर्जा.इन लड्डुओं का संयोजन सर्दियों के लिए एक पौष्टिक स्नैक है जो स्वाद में भी लाजवाब होता है.

एक और सरल उपाय है रात भर तिल को पानी में भिगोकर रखना. सुबह इस पानी को छानकर पी लें. यह नुस्खा शरीर को आवश्यक पोषण तत्व प्रदान करता है और आंतरिक ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद करता है. यह तरीका उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो लड्डू नहीं खाना चाहते या जिन्हें पेट संबंधी कोई समस्या है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *