5 हजार की नौकरी से लाखों के बिजनेस तक! फिरोजाबाद के युवा ने पूरा किया कम उम्र में बड़ा सपना

Last Updated:

Artificial Jewellery Business : 5 हजार की नौकरी करने वाले फिरोजाबाद का युवा आज लाखों का टर्नओवर हासिल कर चुका है. हिमांशु द्वारा 7 साल पहले महज 50 हजार में शुरू किया गया आर्टिफ़िशियल ज्वेलरी का बिज़नेस अब ऑस्ट्रेलिया तक पहुँच चुका है. मेहनत और हिम्मत के दम पर उसने साबित कर दिया कि बड़ा सपना देखने वालों की मंज़िल भी बड़ी होती है.

फिरोजाबाद : ‘ सपने कई लोगों के जीवन का आधार बन जाते हैं. वो अपने सपनों से खुद को इतना जोर लेते हैं कि जब वो सपना हासिल नहीं होता है, तो उनके अपनी जिन्दगी आधारहीन लगाने लगती है. यूपी के फिरोजाबाद के एक युवा ने इसे साबित कर दिखाया है. बेहद कम उम्र में उन्होंने अपना कारोबार शुरू कर अलग पहचान बना ली. शुरुआत में वे दूसरी दुकान पर नौकरी करते थे, लेकिन जल्द ही उन्हें खुद का बिज़नेस खड़ा करने का विचार आया. अपने बचत के पैसों से उन्होंने आर्टिफिशियल ज्वेलरी का व्यापार शुरू किया और निरंतर मेहनत से उसे आगे बढ़ाया. देखते ही देखते कम समय में उन्हें अच्छे-खासे ऑर्डर मिलने लगे, और आज उनका टर्नओवर लाखों में पहुंच चुका है.

फिरोजाबाद के कटरा मोहल्ले में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार करने वाले युवा हिमांशु वर्मा ने लोकल 18 से अपनी सफलता की कहानी साझा की. हिमांशु बताते हैं कि वह पिछले 7 साल से इस मार्केट से जुड़े हैं. उन्होंने सिर्फ हाईस्कूल तक ही पढ़ाई की है, क्योंकि पढ़ाई में उनका मन ज्यादा नहीं लगता था. शुरुआत में वह एक अन्य दुकानदार के यहां महीने के 5 हजार रुपये नौकरी करते थे. इसी दौरान उन्होंने अपने खुद के बिज़नेस का सपना देखना शुरू किया और धीरे-धीरे पैसे जमा करने लगे. हिमांशु ने बताया कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान शुरू करने के लिए उन्होंने 50 हजार रुपये की पूंजी लगाई थी. शुरुआती दौर में उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा, लेकिन समय के साथ ग्राहक बढ़ने लगे और उनका कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा. आज, महज़ 22 साल की उम्र में हिमांशु का बिज़नेस धड़ल्ले से चल रहा है और वे इसका विस्तार करने की तैयारी में हैं

6 लाख पहुंचा टर्नओवर
हिमांशु ने बताया कि उसकी दुकान पर हमेशा ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रहती है. इस मार्केट में कम उम्र में खुद की दुकान चलाने वाला वह अकेला युवा है.मेरी दुकान पर न सिर्फ आसपास के शहरों से, बल्कि दूर-दराज़ इलाकों से भी ग्राहक आते हैं. हिमांशु ऑनलाइन माध्यम से भी ऑर्डर लेते हैं. उनके यहां रिटेल के साथ-साथ होलसेल का व्यापार भी होता है. इतना ही नहीं, उन्हें ऑस्ट्रेलिया से भी ऑनलाइन ऑर्डर मिलते हैं. वर्तमान में उनका टर्नओवर 6 लाख रुपये तक पहुंच चुका है.

About the Author

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

homebusiness

5 हजार की नौकरी से लाखों के बिजनेस तक! युवा ने पूरा किया कम उम्र में बड़ा सपना

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *