Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) का संचालन 25 दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रहा है. इससे पहले 29 और 30 नवंबर को इसने Passenger Simulation Test के पड़ाव को सफलतापूर्वक पार कर लिया है. एयरपोर्ट की ऑपरेशनल रेडीनेस एंड एयरपोर्ट ट्रांसफर (ORAT) टीम ने 29 और 30 नवंबर 2025 को पहला फुल-स्केल इंटीग्रेटेड पैसेंजर ट्रायल को सफलतापूर्वक पूरा किया.
हर प्रॉसेस की हुई बारीकी से मॉनिटरिंग
दो दिनों तक चले इस ट्रायल में सैकड़ों की तादात में वॉलेंटियर्स को यात्री बनाकर एयरपोर्ट के सभी प्रमुख प्रक्रियाओं से होकर गुजारा गया, चेक-इन, सिक्योरिटी चेक, बोर्डिंग और बैगेज रिक्लेम शामिल रहे. इन सभी की बारीकी से मॉनिटरिंग की गई ताकि सिस्टम और प्रक्रियाओं की सुचारू कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया जा सके. ट्रायल में इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइनों ने भी हिस्सा लिया.
क्यों जरूरी था यह ट्रायल?
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि बड़े पैमाने पर हुए इस ट्रायल का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि NMIA अपने उद्घाटन के दिन से ही यात्रियों को निर्बाध और कुशल सेवाएं प्रदान कर सके. टीम ने बिल्कुल इस तरह से ट्रायल को पूरा किया जैसे कि सबकुछ हकीकत में हो रहा है. इसके अलावा, संभावित चुनौतियों की पहचान कर उनके समाधान पर भी काम किया. इसी के साथ फुल-स्केल पैसेंजर ट्रायल की सफलता के साथ एयरपोर्ट अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है और अब 25 दिसंबर को इसके उद्घाटन को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है.
क्या है एयरपोर्ट की खासियत?
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालू होने से मुंबई के हवाई कनेक्टिविटी को बूस्ट मिलने की उम्मीद है. यह एयरपोर्ट अत्याधुनिक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं से लैस है. यह एयरपोर्ट साउथ मुंबई से लगभग 37 किलोमीटर दूर उलवे, नवी मुंबई में बनाया गया है. यह ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट 10,660 हेक्टेयर में फैला हुआ है. इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बनाया गया है, जिसमें अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड की 74 परसेंट और CIDCO की 26 परसेंट हिस्सेदारी है.
ये भी पढ़ें:
क्या सच में ट्रंप भारत पर टैरिफ को घटाकर कर देंगे 20 परसेंट? ब्रोकरेज ने कर दी भविष्यवाणी
.