Last Updated:
कोलेजन ड्रिंक को 25–30 की उम्र में शुरू करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसी उम्र से शरीर में कोलेजन कम होना शुरू हो जाता है और इसे सप्लीमेंट के रूप में लेने से स्किन, हेयर और जॉइंट्स मजबूत बने रहते हैं. 30–40 की उम्र में यह स्किन की इलास्टिसिटी, ग्लो और फाइन लाइन्स को कंट्रोल करने में मदद करता है.
कोलेजन ड्रिंक आजकल स्किन, हेयर और जॉइंट हेल्थ के लिए काफी पॉपुलर हो रहे हैं, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि इन्हें पीना आखिर कब से शुरू करना चाहिए. दरअसल, शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन 25 साल की उम्र के बाद धीरे-धीरे कम होने लगता है. पहले इसका असर बहुत हल्का होता है, लेकिन 30 के बाद स्किन की इलास्टिसिटी कम होने लगती है, फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं और हेयर व नेल्स भी पहले जैसे मजबूत नहीं रहते. ऐसे में 25–30 की उम्र को कोलेजन सप्लीमेंट शुरू करने का आदर्श समय माना जाता है, क्योंकि इस समय से इसकी कमी को पूरा करने पर स्किन पर बुढ़ापे के शुरुआती लक्षण आने से काफी हद तक रोका जा सकता है.
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, 30–40 की उम्र के बीच अगर शरीर में कोलेजन की कमी ज्यादा महसूस हो रही होजैसे स्किन तेजी से डल हो रही हो, झुर्रियां उभर रही हों, बाल झड़ रहे हों या जॉइंट में हल्का दर्द रहने लगा होतो कोलेजन ड्रिंक आपकी हेल्थ के लिए मददगार साबित हो सकते हैं. इस उम्र में कोलेजन सप्लीमेंट लेने से स्किन की हाइड्रेशन बढ़ती है, फेस टाइट दिखने लगता है और एंटी-एजिंग प्रोसेस धीमा हो जाता है. कई लोग 35 के बाद इसे एक रुटीन के रूप में लेने लगते हैं, क्योंकि यह स्किन को अंदर से रिपेयर करने का काम करता है. इसके साथ प्रोटीन से भरपूर डाइट, पानी का सही सेवन और अच्छी स्किनकेयर भी जरूरी है ताकि इसका असर और भी बेहतर हो सके.
40–50 की उम्र तक आते-आते नेचुरल कोलेजन प्रोडक्शन काफी कम हो जाता है, जिस वजह से स्किन ढीली पड़ने लगती है, डीप रिंकल्स नजर आने लगते हैं और चेहरे का ग्लो फीका हो जाता है. ऐसे में कोलेजन ड्रिंक इस कमी को पूरा करने में अहम भूमिका निभाते हैं. अगर इस उम्र में इसे लगातार लिया जाए, तो झुर्रियां काफी हद तक कम दिखाई देती हैं, स्किन प्लंप और यंग दिखती है और जॉइंट्स की हेल्थ भी बेहतर होती है. 50 वर्ष के बाद भी कोलेजन लेने से बुढ़ापे के लक्षणों में कमी आती है, बस इसे नियमित रूप से लेना और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.
About the Author
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें