15 ओवर में बने थे 95, फिर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मचाया गदर, 5 ओवर में ठोक दिए 68 रन

Ireland vs Sri Lanka Score: श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बना लिए हैं. कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच में आयरलैंड की ओर से बहुत खराब फील्डिंग हुई, जिसकी वजह से श्रीलंका अंतिम 5 ओवरों में 68 रन बनाने में कामयाब रही. आयरलैंड के फील्डरों ने इस मुकाबले में पांच से भी अधिक कैच छोड़े. श्रीलंकाई टीम के लिए कुसल मेंडिस ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. 

इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. पारी के पहले 15 ओवरों में आयरलैंड के गेंदबाज पूरी तरह हावी रहे, क्योंकि श्रीलंका इस पड़ाव तक सिर्फ 95 रन ही बना सकी थी. एक-एक कर धड़ाधड़ विकेट गिर रहे थे, और श्रीलंका के लिए 130-135 के स्कोर तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था.

अंतिम 5 ओवर में बने 68 रन

पारी के पहले 15 ओवरों में श्रीलंकाई टीम लगभग 6 के रन-रेट से आगे बढ़ रही थी. मगर तभी कामिंदु  मेंडिस ने तबाही मचाई और  महज 19 गेंद में 44 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं कुसल मेंडिस 43 गेंद में 56 रन बनाकर नाबाद लौटे. 17वें ओवर में कुसल और कामिंदु मेंडिस ने मिलकर 21 रन बटोरे. वहीं 19वें ओवर में मैककार्थी ने 11 गेंद फेंकी और कुल 19 रन लुटाए. अंतिम 5 ओवरों में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने कुल 68 रन बटोरे. 

इस मैच में श्रीलंका के के कप्तान दासुन शनाका के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार ‘शून्य’ पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया है. वो अब तक टी20 में 16 बार ‘जीरो’ पर आउट हुए हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है. 

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान की ‘गीदड़ भभकी’ निकली खोखली? ICC की इस बात से घबराया; भारत के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ होगा वापस?

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *