अंडा को उबालकर खाना ज्यादा फायदेमंद या ऑमलेट बनाकर? 90% लोग नहीं जानते होंगे ये रोचक तथ्य

Last Updated:

Boiled Eggs vs Omelette Benefits: उबला अंडा बिना एक्स्ट्रा तेल के ज्यादा प्रोटीन देता है, इसलिए यह सेहत और वजन घटाने के लिए बेहतर माना जाता है. वहीं ऑमलेट स्वादिष्ट जरूर होता है, लेकिन ज्यादा तेल के कारण इसकी कैलोरी बढ़ जाती है. सही मात्रा और तरीका अपनाने से दोनों के फायदे मिल सकते हैं. दोनों को बेहतरीन ब्रेकफास्ट माना जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

उबला अंडा ऑमलेट से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

Is Boiled Eggs Better Than Omelette: अंडा को प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है और मिनटों में बनने वाला ब्रेकफास्ट भी है. अंडा में प्रोटीन के अलावा भी तमाम पोषक तत्व होते हैं, जो इसे सेहत के लिए खास बनाते हैं. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि अंडा उबालकर खाना ज्यादा फायदेमंद है या फिर ऑमलेट बनाकर? ज्यादातर लोग स्वाद के हिसाब से फैसला करते हैं, लेकिन पोषण के नजरिए से दोनों में बड़ा फर्क होता है. हैरानी की बात यह है कि बड़ी संख्या में लोग अंडा खाने का सही तरीका नहीं जानते हैं. इस बारे में कुछ फैक्ट आपको हैरान कर देंगे.

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक उबला हुआ अंडा सेहत के लिहाज से ज्यादा सुरक्षित और पौष्टिक माना जाता है. इसमें बिना किसी तेल या मक्खन के पूरा प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं. उबालने से अंडे का प्रोटीन आसानी से पचने लायक हो जाता है, जिससे शरीर उसे बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाता है. यही वजह है कि वजन घटाने और मसल्स बनाने वालों के लिए उबला अंडा पहली पसंद होता है. दूसरी ओर ऑमलेट स्वादिष्ट जरूर होता है, लेकिन इसे बनाते समय तेल या मक्खन का इस्तेमाल किया जाता है. इससे कैलोरी और फैट की मात्रा बढ़ जाती है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर ज्यादा तेल में ऑमलेट बनाया जाए, तो यह दिल और वजन से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकता है. हालांकि कम तेल और सही तरीके से ऑमलेट बनाया जाए, तो ऑमलेट भी पूरी तरह नुकसानदेह नहीं होता है. उबले अंडे में कोलेस्ट्रॉल का असर अपेक्षाकृत कम माना जाता है. वहीं ऑमलेट को तेज आंच पर पकाने से कुछ पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं. खासतौर पर विटामिन B और एंटीऑक्सीडेंट्स पर इसका असर पड़ता है. यही वजह है कि उबला अंडा पोषण के मामले में थोड़ा आगे रहता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

यह भी सच है कि ऑमलेट में सब्जियां मिलाकर उसे ज्यादा हेल्दी बनाया जा सकता है. प्याज, टमाटर, पालक और शिमला मिर्च डालने से फाइबर और विटामिन्स बढ़ जाते हैं. अगर ऑमलेट को कम तेल में और धीमी आंच पर पकाया जाए, तो यह एक संतुलित और स्वादिष्ट विकल्प बन सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें उबला अंडा पसंद नहीं होता है. अगर आप सेहत और फिटनेस को प्राथमिकता देते हैं, तो उबला अंडा ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. वहीं स्वाद के लिए ऑमलेट भी खाया जा सकता है. सबसे जरूरी बात यह है कि अंडा किस मात्रा में और किस तरीके से खाया जा रहा है. सही तरीका अपनाकर आप अंडे से भरपूर पोषण पा सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

अंडा को उबालकर खाना ज्यादा फायदेमंद या ऑमलेट बनाकर? आप जानते हैं ये रोचक तथ्य

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *