855 FIR और 48000 सिलेंडर ज़ब्त, 141 डिस्ट्रीब्यूटरों पर गिरी गाज, LPG संकट के बीच बड़ी खबर

LPG Supply News: दुनिया भर के एनर्जी बाज़ारों पर मौजूदा जियोपॉलिटिकल हालात का असर देखने को मिल रहा है, लेकिन भारत में घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह स्थिर और पर्याप्त बनी हुई है. इंडियन ऑयल ने पुष्टि की है कि घरेलू एलपीजी को लगातार सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है और घरों तक डिलीवरी बिना किसी रुकावट के जारी है.

इंडियन ऑयल के रोज़ाना लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर डिलीवर किए जा रहे हैं, जो मौजूदा तनाव शुरू होने से पहले के सामान्य स्तर के बराबर हैं. ग्राहकों को रिफिल बुक करने के लिए SMS और IVRS जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है. फिलहाल, लगभग 87 प्रतिशत बुकिंग डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से हो रही हैं. डिलीवरी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC OTP) का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि सिलेंडर सही ग्राहक तक पहुंचे.

141 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई 

सोशल मीडिया और ग्राहकों की शिकायतों के आधार पर कुछ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों के की गई गड़बड़ियों की रिपोर्ट मिली है. इस पर लगाम लगाने के लिए 7,500 से ज्यादा निरीक्षण किए जा चुके हैं और 141 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें से 5 डिस्ट्रीब्यूटरों को सस्पेंड किया गया है.

देश में एलपीजी की सप्लाई पर्याप्त- इंडियन ऑयल

इसके अलावा, इंडियन ऑयल और अन्य ऑयल मार्केटिंग कंपनियां राज्य सरकारों के सहयोग से गड़बड़ियों और जमाखोरी को रोकने के लिए लगातार कदम उठा रही हैं. अब तक लगभग 68,000 छापे मारे गए हैं, 855 FIR दर्ज की गई हैं और 48,000 से ज्यादा सिलेंडर ज़ब्त किए जा चुके हैं.

इंडियन ऑयल Indane ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वे अफ़वाहों पर विश्वास न करें, लाइन में खड़े होकर घबराहट में सिलेंडर बुकिंग या जमाखोरी न करें, और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें. इंडियन ऑयल ने आश्वासन दिया है कि देश में एलपीजी की सप्लाई पर्याप्त, स्थिर और पूरी तरह निगरानी में है. घरेलू गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह प्रतिबद्धता लगातार जारी रहेगी.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *