सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र के सरभंगा गांव में गुरुवार शाम अलाव तापते समय एक 8 वर्षीय बच्ची आग की चपेट में आ गई। अमीरति नाम की इस बच्ची की फ्रॉक में अचानक आग लग गई, जिससे उसका पेट और पैर झुलस गए। परिजनों ने उसे तत्काल सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घर के पास ताप रही थी आग जानकारी के अनुसार, सरभंगा निवासी अमीरति (8) गुरुवार शाम को अपने घर के पास परिजनों के साथ आग ताप रही थी। ठंड से बचने के लिए अलाव जलाया गया था। इसी दौरान खेल-खेल में बच्ची की फ्रॉक ने अचानक आग पकड़ ली। परिजनों ने बुझाई आग, हालत खतरे से बाहर परिजनों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बच्ची के पेट और पैर बुरी तरह झुलस चुके थे। घटना के बाद उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल सतना लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची का उपचार जारी है और उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। .