83 पर गिरे 7 विकेट, फिर होल्डर और शेफर्ड ने खूब मारा, वेस्टइंडीज ने बना डाले 176 रन

West Indies vs South Africa Innings Highlights: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का मैच खेला जा रहा है. मैच में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 176/8  रन बोर्ड पर लगाए. टीम ने यह टोटल 83 रन पर 7 विकेट गिर जाने के बाद बनाया, जिसमें नंबर आठ पर उतरे रोमारियो शेफर्ड ने अहम योगदान दिया. शेफर्ड ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 37 गेंदों मे 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52* रन बनाए. इस दौरान जेसन होल्डर ने 49 रनों की पारी खेलकर उनका बखूबी साथ निभाया. दोनों ने आठवें विकेट के लिए 89 (57 गेंद) रनों की साझेदारी की.

अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के 7 विकेट तो बहुत आसानी से गिरा लिए थे, लेकिन इसके बाद टीम अंत में सिर्फ 1 विकेट गिरा सकी. वेस्टइंडीज की यह पारी भारत के लिए बड़ी टेंशन साबित हो सकती है. मुकाबले में अफ्रीका की जीत भारत के लिए सेमीफाइनल के लिए लिहाज से काफी मुफीद होगी. वहीं वेस्टइंडीज की जीत से टीम इंडिया का बाहर होना काफी हद तक तय हो जाएगा. 

देखिए, अगर अफ्रीका की टीम जीत हासिल करती है, तो टीम लगभग सेमीफाइनल में कदम रख देगी. वहीं वेस्टइंडीज दो मैचों के बाद 2 पॉइंट्स पर ही रहेगी. फिर सेमीफाइनल के दूसरे स्लॉट के लिए भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच के जरिए फैसला होगा. इस तरह अफ्रीका की जीत भारत के लिए मुफीद होगी. 

अफ्रीका ने जीता टॉस

मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पारी की शुरुआत में तो अफ्रीका का यह फैसला सही साबित होता दिखा, लेकिन अंत में वेस्टइंडीज ने बाजी पटल दी. अब देखने वाली बात यह होगी कि रन चेज में अफ्रीका अपने इस फैसले को किस तरह सही साबित कर पाती है. 

वेस्टइंडीज की पारी का हाल 

पहले बैटिंग के लिए उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत काफी खराब हुई. टीम ने तीसरे ओवर में 29 रन पर पहला विकेट शाई होप (16) के रूप में गंवा दिया था. फिर इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका शिमरोन हेटमायर (02) के रूप में लगा. इसी तरह टीम धीरे-धीरे विकेट गंवाती रही. 

एक वक्त पर टीम का स्कोर 83 रन पर 7 विकेट हो गया था. यहां से लगने लगा कि वेस्टइंडीज के लिए 120 रन के टोटल पर पहुंचना भी मुश्किल होगा. लेकिन, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड की आठवें विकेट की जोड़ी ने वेस्टइंडीज को शानदार टोटल तक पहुंचा दिया. 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *