5 रुपये की फिटकरी में छिपा है जवां दिखने के 7 राज, कमल के फूल की तरह खिल उठेगा चेहरा, मंहगे डियोड्रेंट की भी छुट्टी

फिटकरी हर घर में जरूर मौजूद रहता है लेकिन इसका इस्तेमाल बहुत कम लोग करते हैं. हालांकि पहले के जमाने में फिटकरी से लोग कई तरह से घरेलू कामों में इस्तेमाल करते थे लेकिन आजकल महंगे प्रोडक्ट के सामने फिटकरी का लोग कम इस्तेमाल करते हैं. लेकिन मॉर्डन लाइफस्टाइल में फिटकरी आज भी मामूली चीज नहीं है. फिटकरी बेहद खास कुदरती चीज है. आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में इसका सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है. यह स्किन केयर के लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसके साथ ही यह घावों को भरने, पानी को शुद्ध करने और हाइजीन में बहुत कमाल है. आज भले ही आधुनिक प्रोडक्ट की भरमार हो लेकिन फिटकरी का इस्तेमाल इन सब प्रोडक्ट के बीच भी जबर्दस्त फायदे की चीज है. आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं.

फिटकरी के फायदे

1.मुंहासे और पिंपल्स में राहत -टीओआई की खबर के मुताबिक फिटकरी का सबसे आम इस्तेमाल पिंपल्स और मुंहासों के लिए किया जाता है. इसमें मौजूद कसैला और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा की अतिरिक्त चिकनाई कम करते हैं और बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं. इससे पिंपल्स की सूजन घटती है और वे जल्दी सूखने लगते हैं.

कैसे इस्तेमाल करें: थोड़ी-सी फिटकरी को पानी में गीला करें और साफ चेहरे पर हल्के हाथ से रगड़ें. 1-2 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें. हफ्ते में 2-3 बार इसका उपयोग काफी है. यह केमिकल क्रीम्स का एक प्राकृतिक विकल्प माना जाता है.

2.मामूली कट या खून बहने पर तुरंत असर- शेविंग के दौरान कट लग जाए या रसोई में हल्की चोट लग जाए, तो फिटकरी तुरंत काम आती है. गीली फिटकरी को कट वाली जगह पर लगाने से खून जल्दी रुकता है और जलन भी कम होती है. इसके एंटीसेप्टिक गुण संक्रमण के खतरे को घटाते हैं. यही वजह है कि फिटकरी को एक नेचुरल फर्स्ट-एड माना जाता है, जिसे घर में रखना फायदेमंद है.

3. कुदरती डियोड्रेंट और बदबू से राहत- फिटकरी पसीने की बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती है. नहाने के बाद हल्की गीली फिटकरी को बगल में लगाने से यह नेचुरल डियोड्रेंट की तरह काम करती है. इसमें कोई केमिकल नहीं होता, इसलिए यह संवेदनशील त्वचा वालों के लिए भी एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है.

4. मुंह के छाले और ओरल हेल्थ- मुंह में छाले होने पर फिटकरी से कुल्ला करने से राहत मिलती है. इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण छालों की जलन कम करते हैं और उन्हें जल्दी ठीक होने में मदद करते हैं.
कैसे इस्तेमाल करें: थोड़ी-सी फिटकरी को पीसकर गुनगुने पानी में मिलाएं और दिन में एक बार कुल्ला करें. इससे दर्द कम होता है और मुंह साफ रहता है.

5. पानी को साफ करने में मददगार-पुराने समय से फिटकरी का इस्तेमाल पानी शुद्ध करने के लिए किया जाता रहा है. मटमैले पानी में थोड़ी-सी फिटकरी डालने से गंदगी नीचे बैठ जाती है और पानी साफ दिखाई देने लगता है. हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि पूरी सफाई के लिए पानी को उबालना जरूरी है, लेकिन फिटकरी पानी को पहले से ज्यादा साफ और उपयोग के योग्य बनाती है.

6. स्किन टाइट और तरोताज़ा बनाती है- फिटकरी त्वचा के खुले पोर्स को टाइट करने में मदद करती है. पारंपरिक स्किन केयर में फिटकरी टोनर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे त्वचा ज्यादा फ्रेश और टाइट महसूस होती है.
घरेलू टोनर: थोड़ी-सी फिटकरी को गुलाब जल में घोलकर चेहरे पर लगाएं. यह त्वचा को साफ करने के साथ-साथ हल्की झुर्रियों को कम दिखाने में मदद कर सकती है.

7. पैरों की बदबू और फंगल इंफेक्शन से बचाव- फिटकरी में मौजूद एंटी-फंगल गुण पैरों की बदबू और एथलीट फुट जैसी समस्याओं में असरदार होते हैं. गुनगुने पानी में पिसी हुई फिटकरी डालकर पैरों को 10-15 मिनट भिगोने से बदबू और संक्रमण दोनों में राहत मिलती है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *