Last Updated:
Milind Soman Fitness: बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. 60 की उम्र में भी उनकी बॉडी और एनर्जी लेवल किसी नौजवान लड़के से कम नहीं है. 7 घंटे लगातार स्विमिंग करके एक बार फिर उन्होंने अपनी फिटनेस को साबित कर दिया है.
फिटनेस आइकन और एक्टर मिलिंद सोमन एक बार फिर अपनी शानदार सेहत और मजबूत हौसले से सबको प्रेरित कर रहे हैं. उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है, यह बात उन्होंने फिर साबित कर दी है. गोवा के समुद्र में उन्होंने लगातार 7 घंटे 20 मिनट में 15 किलोमीटर तैराकी पूरी की. यह उनकी अब तक की सबसे लंबी तैराकी है.
इतनी लंबी दूरी समुद्र में तैरना आसान नहीं होता, लेकिन मिलिंद ने इसे पूरे आत्मविश्वास और धैर्य के साथ पूरा किया. उनकी यह उपलब्धि दिखाती है कि अगर फिटनेस को जीवनशैली बना लिया जाए, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं लगती. इस खास मौके पर उन्होंने सिर्फ अपनी उपलब्धि की बात नहीं की, बल्कि अपनी पत्नी अंकिता कोंवर पर भी गर्व जताया.
इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
मिलिंद ने इस अनुभव को इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि 7 घंटे 20 मिनट में 15 किमी तैरना शानदार रहा और यह उनकी जिंदगी की सबसे लंबी स्विम है. साथ ही उन्होंने बताया कि अंकिता ने भी समुद्र में अपनी पहली 10 किलोमीटर तैराकी पूरी की. मिलिंद ने कहा कि उन्हें अंकिता पर बहुत गर्व है. यह साफ दिखाता है कि दोनों एक-दूसरे को फिटनेस के लिए लगातार मोटिवेट करते हैं.
View this post on Instagram