बैतूल में सतपुड़ा बांध के 7 गेट एक-एक फुट खुले: इस साल अब तक 14.97 इंच गिरा पानी; घोड़ाडोंगरी में सबसे ज्यादा 32.05 इंच रिकॉर्ड – Betul News

पिछले 24 घंटे के दौरान 0.91 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बैतूल के सतपुड़ा बांध क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 0.91 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश के कारण तवा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते बांध के 7 गेट बुधवार को सुबह एक-एक फुट की ऊंचाई पर खोलकर 13 हजार क्यूसेक

.

मंगलवार से बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे तक बैतूल में केवल 0.47 इंच बारिश हुई है। वर्षा की रफ्तार बेहद धीमी रहने से यहां का आंकड़ा पिछले साल से 3.26 इंच पीछे है। पिछले साल इसी सीजन में अब तक 18.23 इंच बारिश हुई थी। इस साल सिर्फ 14.97 इंच बारिश दर्ज की गई है।

इस साल 56 दिनों में 20.57 इंच बारिश हुई जिले में सबसे ज्यादा इस सीजन की 32.05 इंच बारिश घोड़ाडोंगरी में हुई है। उसके बाद शाहपुर, भीमपुर और चिचोली इलाके में अच्छी बारिश दर्ज हुई है। जिले के औसत 42.67 इंच की तुलना में इस साल 56 दिनों में 20.57 इंच बारिश हुई है। यह कुल औसत का 48 फीसदी है। पिछले साल इन्हीं दिनों तक 19.65 इंच बारिश हुई थी। हालांकि गत वर्ष वार्षिक औसत से ज्यादा 49.02 इंच वर्षा रिकॉर्ड हुई थी।

मौसम विभाग के अनुसार जिले में तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका चक्रवाती प्रभाव समुद्र तल से करीब 6 किमी की ऊंचाई तक है और दक्षिण-पश्चिम की तरफ झुक रहा है। अरब सागर से बांग्लादेश तक एक हवा का दबाव क्षेत्र (ट्रफ) बना हुआ है। यह गुजरात से होते हुए जा रहा है। इसका प्रभाव उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में समुद्र तल से करीब 3 किमी की ऊंचाई तक है।

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *