650 बेड, 250 डॉक्टर…बिहार में यहां खुल रहा है आधुनिक मेडिकल कॉलेज

Last Updated:

Kurma Sanskriti Medical College and Hospital : जहानाबाद में कुर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का उद्घाटन 23 जनवरी को होगा. यह 650 बेड का बहुउद्देशीय अस्पताल है. यह अस्पताल ही नहीं, यहां मेडिकल की पढ़ाई होगी. यहां 250 डाक्टरों की टीम की तैनाती होगी.

ख़बरें फटाफट

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले को 23 जनवरी को बड़ा गिफ्ट मिलने जा रहा है. यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापति करेगा, जिससे सिर्फ जहानाबाद जिला ही नहीं, बल्कि आस पास के जिले अरवल, औरंगाबाद और गया के लाखों लोगों को फायदा मिलने वाला है. दरअसल, जहानाबाद में कुर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का उद्घाटन 23 जनवरी को होगा. यह 650 बेड का बहुउद्देशीय अस्पताल है. यह अस्पताल ही नहीं रहेगा, बल्कि मेडिकल की पढ़ाई भी होगी.

इस अस्पताल में 250 डॉक्टरों की टीम रहेगी. इसके अलावा यहां की कई अन्य सुविधाएं ऐसी हैं, जो बिहार के बड़े-बड़े अस्पताल में देखने को मिलती है. कुर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आपातकाल में मरीजों को घर से लाने के लिए मुफ्त में घर तक लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाला एंबुलेंस घर तक भेजेगा. जहां टोल फ्री नंबर पर लोग एक कॉल से इमरजेंसी में अस्पताल प्रबंधन की ओर से एंबुलेंस की सेवा प्राप्त कर सकते हैं.

650 बेड का होगा ये हॉस्पिटल

इस कॉलेज के एमडी (MD) ओम नारायण ने लोकल 18 को बताया कि जहानाबाद और अरवल में कुर्मा हॉस्पिटल 650 बेड वाला सरकार से मान्यता प्राप्त एक मात्र मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल है. जहां इलाज की तमाम अत्याधुनिक उपकरण मौजूद हैं. साथ ही राज्य भर के करीबन 250 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सेवा दे रही है. यहां जो भी मशीन मंगाई गई है, वो सभी एडवांस्ड मशीनें हैं. इसका फायदा मरीजों को मिलेगा.

फ्री OPD और 50% सस्ती जांच

उन्होंने आगे यह भी कहा कि आमजन के हित में इस अस्पताल में मरीजों को मुफ्त ओपीडी (OPD) की सुविधा रहेगी. साथ ही यहां बाजार से 50 प्रतिशत सस्ते दर पर पैथोलॉजिकल लैब से लेकर एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन सहित अन्य तरह की जांच सुविधा भी मुहैया करा रहा है. ऐसे में यह अस्पताल कहीं न कहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करेगा, जिसका गवाह जहानाबाद जिला बनेगा. इस हॉस्पिटल के खुलने के बाद मरीजों को सामान्य से लेकर जटिल बीमारियों तक में कहीं रेफर होने की जरूरत नहीं होगी.

जिले भर में हेल्थ कैंप का आयोजन

आम मरीजों के व्यापक स्वास्थ्य हित में कूर्मा मेडिकल काॅलेज एंड हॉस्पीलट प्रबंधन जिले के इलाकों में हेल्थ कैंप का आयोजन करा रहा है. 23 जनवरी को उद्घाटन में आने वाले लोगों के लिए भी मेडिकल कॉलेज परिसर में मुफ्त हेल्थ चेक अप कैंप की सुविधा उपलब्ध होगी. इसके अलावा अन्य जगहों पर भी कैंप में इलाज की फ्री सुविधा के अलावा मरीजों की सामान्य पैथोलॉजी जांच से लेकर जरूरी दवाईयां भी मुफ्त में उपलब्ध होगी.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें

homelifestyle

650 बेड, 250 डॉक्टर…बिहार में यहां खुल रहा है आधुनिक मेडिकल कॉलेज

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *