6 महीने की मेहनत, फिर 18वीं रैंक, पड़ोसी की प्रेरणा से 22 साल के देव ने रचा इतिहास, बने CA

Last Updated:

CA Fianl Result 2026 Success Story: बुरहानपुर के देव मनीष जालान ने कमाल कर दिया. सिर्फ 6 महीने की कड़ी मेहनत से देश में 18वीं रैंक लाकर वह CA बन गए. अब पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. जानें कैसे हासिल की ये सफलता…

Burhanur News: बुरहानपुर की आदर्श कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय देव मनीष जालान ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया. एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के बीच यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने परिवार का नाम रोशन कर दिया. देव मनीष ने लोकल 18 को बताया, पड़ोसियों की वजह से उन्हें सीए बनने की प्रेरणा मिली.

आगे बताया, मैंने लगातार छह महीने कड़ी मेहनत की. जब रिजल्ट आया तो खुद हैरान रह गया. मोबाइल पर घर बैठे रिजल्ट देखा तो कुछ पल के लिए सन्न रह गया. मम्मी ने पूछा- क्या फेल हो गए हो? यह सुनकर मुझे हंसी आ गई और मैंने कहा- मम्मी, ऑल इंडिया 18वीं रैंक आई है. सुनते ही मां ने मुझे गले से लगा लिया.

पापा चाहते थे मैं बिजनेस करूं
देव के पिता टेक्सटाइल व्यवसायी हैं. परिवार में बिजनेस की परंपरा है. बड़े भाई ने एमबीए पूरा कर लिया था, इसलिए पिता की इच्छा थी कि देव सीए बनें. देव बताते हैं, “मेरा सपना नौकरी के साथ-साथ परिवार के बिजनेस को आगे बढ़ाने का है. पिता मुझे बिजनेस में जोड़ना चाहते थे, इसलिए मैंने सीए की पढ़ाई शुरू की. अब मैं नौकरी भी करूंगा और घर का कारोबार भी संभालूंगा.”

बधाई देने पहुंच रहे घर
रिजल्ट आने के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. पड़ोसी, रिश्तेदार और जिले के लोग देव के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि 22 साल की उम्र में इतनी बड़ी सफलता हासिल करना मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है. बुरहानपुर अब इस युवा प्रतिभा पर गर्व कर रहा है. देव मनीष जालान का यह सफर न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए मिसाल बन गया है.

बचपन से ही होनहार
देव मनीष के पिता ने बताया कि देव की प्रारंभिक शिक्षा बुरहानपुर के नेहरू मॉटेसरी स्कूल से हुई. कक्षा 12वीं के बाद सीए में करियर बनाने के लिए इंदौर में पढ़ाई की. उन्होंने बताया कि देव मनीष जालान शुरू से ही पढाई में अच्छा रहा है. वो इस दौरान 18 घंटे पढ़ाई करता था.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *