52 साल पुरानी चाय, 700 कप डेली लोग कर जाते हैं चट, लेबर-ऑफिसर सबकी है पसंदीदा, मधेपुरा में मंडल टी स्टॉल के सब हैं दीवानें

X

52 साल पुरानी चाय, 700 कप डेली लोग कर जाते हैं चट, जानें लोकेशन

 

arw img

बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में चाय की सैकड़ों दुकानें हैं, लेकिन महावीर चौक पर स्थित रौशन टी स्टॉल (मंडल जी की दुकान) अपनी 53 साल पुरानी विरासत और बेमिसाल स्वाद के लिए मशहूर है. इस दुकान के संचालक नागेश्वर मंडल ने 12 साल की उम्र से एक छोटी झोपड़ी से चाय बेचना शुरू किए थे. आज यह स्टॉल सहरसा-पूर्णिया रोड का लैंडमार्क बन चुका है, जहां लेबर से लेकर अधिकारी और यात्री तक रोजाना चाय की चुस्की लेने जरूर रुकते हैं. दिनभर ग्राहकों का तांता लगा रहता है. यहां प्रतिदिन 500-700 कप चाय बिक जाती है. कुल्हड़ में 10 रुपये और डिस्पोजल में 7 रुपये में चाय दे रहे हैं. औसतन यहां 40-50 लीटर दूध और डेढ़ किलो चायपत्ती की खपत होती है, जबकि शादी-विवाह के मौके पर यह आंकड़ा 80 लीटर तक पहुंच जाता है. शुरुआत में 2 रुपये प्रति कप बेचने वाले नागेश्वर अब अपने दोनों बेटों के साथ दुकान संभालते हैं, जो परिवार की तीसरी पीढ़ी की तरह इसे आगे बढ़ा रहे हैं. ओल्ड इज गोल्ड वाली यह दुकान न सिर्फ स्वाद की वजह से, बल्कि मेहनत और लगन की मिसाल है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *