50000 से करोड़ों का सफर… सहरसा के सुजीत ने छोटे बिजनेस से रचा इतिहास

Last Updated:

Success Story: सुजीत कुमार ने सहरसा के नया बाजार बायपास रोड पर राधिका स्टूडियो सिर्फ 55000 रुपये से शुरू किया, जो आज कोसी इलाके के कलाकारों के लिए वरदान और प्रेरणा बन गया है.

ख़बरें फटाफट

सहरसा: आज हम आपको बिहार के सहरसा जिले की एक प्रेरणादायक कहानी सुनाने जा रहे हैं. यह कहानी राधिका स्टूडियो के संस्थापक सुजीत कुमार की है, जिन्होंने सिर्फ 50000 रुपये से अपनी मेहनत और जुनून से संगीत की दुनिया में छाप छोड़ी है. सुजीत ने अपने स्टूडियो की शुरुआत छोटी पूंजी से की थी, लेकिन उनके हौसले और लगन ने राधिका स्टूडियो को आज कोसी इलाके का जाना-पहचाना नाम बना दिया है. यह स्टूडियो न केवल सुजीत की सफलता की कहानी है, बल्कि कई युवा टैलेंटेड कलाकारों के सपनों को बड़ा मंच भी प्रदान कर रही है.

राधिका स्टूडियो के संस्थापक ने बताया

वहीं, राधिका स्टूडियो के संस्थापक सुजीत कुमार ने लोकल 18 को बताया कि शुरू से ही उन्हें संगीत से प्रेम रहा है. संगीत को सीखने के लिए वह कई राज्यों का चक्कर लगा चुके हैं. उनके मन में एक जुनून था कि उनका एक स्टूडियो हो. जहां वह कलाकारों को हुनर सिखा सकें, लेकिन पैसों की कमी के कारण स्टूडियो खोलने में उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी. फिर किसी तरह पैसे इकत्र कर 55000 रुपये में स्टूडियो खोला गया.

लोकल कलाकरों के लिए वरदान बना ये स्टूडियो

सहरसा के नया बाजार बायपास रोड स्थित यह स्टूडियो स्थानीय कलाकारों के लिए वरदान साबित हुआ है. यहां सिर्फ 1000 रुपए में गाना रिकॉर्ड कराया जा सकता है. जबकि नया टोन तैयार कराने के लिए 3000 रुपये की कीमत है. ऐसे किफायती दामों पर स्टूडियो का मिलना कोसी इलाके में कम देखने को मिलता है. यह जिला का पहला ऐसा स्टूडियो है. जहां हाई क्वालिटी रिकॉर्डिंग के साथ-साथ नए कलाकारों को सही दिशा दी जाती है. सुजीत कहते हैं कि उनका मकसद कलाकारों का हुनर निखारना और उन्हें देश-विदेश में पहचान दिलाना है.

इस स्टूडियो ने कई छोटे-बड़े गायकों को मौका दिया है. साथ ही अपनी कला दिखाने का भी मौका दिया है, जिससे उनका नाम संगीत की दुनिया में चमका है. यही वजह है कि आज सुजीत करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक हैं. साथ ही कई लोगों के लिए मिसाल बने हुए हैं. शुरुआती दौड़ में सुजीत को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन सुजीत हिम्मत के साथ अपने कारोबार में आगे बढ़ते गए. आज सुजीत कई जगह पर जमीन खरीद चुके हैं. साथ ही आलीशान घर भी बना चुके हैं.

Brijendra Pratap

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

50000 से करोड़ों का सफर… सहरसा के सुजीत ने छोटे बिजनेस से रचा इतिहास

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *