दांतों के लिए 5000 साल पुराना नुस्खा, सुबह उठकर चबा लीजिए यह सूखी लकड़ी, पीलापन और गंदगी मिनटों में होगी साफ !

Last Updated:

Miswak Cleans Teeth Naturally: मिस्वाक एक लकड़ी है, जिसका इस्तेमाल प्राचीन काल से दांतों को साफ करने के लिए किया जाता रहा है. आयुर्वेद में मिस्वाक को दांतों और मुंह की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह लकड़ी प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जो दांतों पर जमा होने वाले प्लाक, बैक्टीरिया और पीलापन को मिनटों में हटाने में मदद करती है. इसके नियमित उपयोग से मसूड़े मजबूत रहते हैं और सूजन या अन्य संक्रमण से बचाव हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

मिस्वाक का इस्तेमाल दांत साफ करने में सदियों से किया जा रहा है.

Health Benefits of Miswak: दांतों को साफ और हेल्दी बनाए रखने के लिए लोग हजारों रुपये खर्च करते हैं. कभी अच्छी क्वालिटी का टूथब्रथ खरीदते हैं, तो कभी टूथपेस्ट बदलते हैं. तमाम कोशिशों के बाद भी कई बार लोगों को अच्छा रिजल्ट नहीं मिलता है और दांतों पर गंदगी जमा हो जाती है. आयुर्वेद में दांतों को साफ करने के लिए मिस्वाक (Miswak) का इस्तेमाल हजारों सालों से किया जा रहा है. यह सूखी लकड़ी न सिर्फ दांतों की गंदगी हटाती है, बल्कि मसूड़ों और मुंह की सेहत के लिए भी बेहतरीन उपाय है. रोज सुबह टूथब्रश की जगह मिस्वाक से दातून किया जाए, तो दांतों का पीलापन दूर हो सकता है.

साइंस डायरेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक मिस्वाक एक विशेष प्रकार की पेड़ की लकड़ी होती है, जिसे सालविया पर्लिस्ट्रीस या अराक पेड़ से लिया जाता है. इसे चबाने और हल्का-हल्का घिसने से दांतों की सतह से दाग, प्लाक और बैक्टीरिया हट जाते हैं. इस लकड़ी को चबाने या रगड़ने से दांत मिनटों में साफ हो जाते हैं और मसूड़े मजबूत बनते हैं. मिस्वाक में फ्लोराइड, टैनिन और सैलिसिलिक एसिड जैसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं. ये तत्व दांतों को मजबूत बनाते हैं, मसूड़ों में सूजन कम करते हैं और मुंह की बदबू दूर करते हैं. इससे लंबे समय तक दांत स्वस्थ रहते हैं.

मिस्वाक का नियमित उपयोग दांतों की सतह पर जमने वाले पीले धब्बे और दाग को कम करता है. चाय, कॉफी और मसालेदार खाने से दांतों पर जो रंगत आती है, उसे मिस्वाक की लकड़ी धीरे-धीरे साफ करती है. रोजाना 5-10 मिनट का उपयोग दांतों को प्राकृतिक सफाई और चमक देता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि मिस्वाक मसूड़ों को मजबूती प्रदान करता है और मसूड़ों से होने वाली सूजन को कम करता है. इसके एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में बैक्टीरिया को कंट्रोल करते हैं, जिससे मुंह की दुर्गंध दूर होती है. यह प्राकृतिक तरीके से मुंह को ताजा और स्वच्छ बनाए रखती है.

मिस्वाक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह सस्ता और हर किसी के लिए उपलब्ध है. महंगे टूथब्रश या टूथपेस्ट की तरह इसके इस्तेमाल में कोई रसायन या केमिकल नहीं होता है. इसे कहीं भी और कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए सुरक्षित है और रोजाना उपयोग से दांत और मसूड़े लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं. अगर आप अपने दांतों की गंदगी मिनटों में हटाना चाहते हैं और प्राकृतिक उपाय अपनाना चाहते हैं, तो मिस्वाक सबसे अच्छा विकल्प है. रोजाना इसका इस्तेमाल करने से दांत सफ़ेद, मसूड़े मजबूत और मुंह की ताजगी बनी रहती है. हालांकि आपको मसूड़ों या दांतों से जुड़ी कोई बीमारी हो, तो डेंटिस्ट से मिलकर जांच कराएं.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दांतों के लिए 5000 साल पुराना नुस्खा, सुबह उठकर चबा लीजिए यह सूखी लकड़ी

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *