Last Updated:
MP Scam News : मध्यप्रदेश में 500 करोड़ के पोषण आहार घोटाला मामले ने नया मोड़ ले लिया है. व्यापम के व्हिसलब्लोअर और पूर्व कांग्रेस विधायक पारस सकलेचा ने आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है.
रतलाम के पूर्व विधायक पारस सखलेचा ने गंभीर आरोप लगाए हैं. सिर्फ प्रदेश का नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का घोटाला
राजनीतिक हलकों में यह घोटाला व्यापम घोटाले के बाद सबसे बड़ा भ्रष्टाचार मामला बताया जा रहा है. कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने जोर देकर कहा कि यह सिर्फ प्रदेश का नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का घोटाला है. उन्होंने सीबीआई जांच की मांग दोहराई है. उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र भेजा है. उन्होंने कहा है कि यह 500 करोड़ का नहीं, हजारों करोड़ का मामला है. यह आंकड़ा केवल 8 जिलों की जांच के बाद सामने आया था, लेकिन इसमें अन्य जिलों की जांच शामिल नहीं है. सीबीआई सभी जिलों की जांच करेगी तो यह हजारों करोड़ का घोटाला निकलेगा. इसके दोषियों ने मासूम और गरीब बच्चों से मुंह का निवाला छीना है. इसकी जांच हो ताकि मामले में सच सामने आए. इस घोटाले के खुलासे ने आगामी विधानसभा सत्र और चुनावी रणनीति पर भी असर डालने की संभावना बढ़ा दी है.
CAG रिपोर्ट के मुताबिक, महिला एवं बाल विकास विभाग में हजारों टन राशन को ट्रकों पर ढोया जाना दिखाया गया. चौंकाने वाली बात यह है कि इन ट्रकों के रूप में जिन वाहनों के नंबरों का इस्तेमाल किया गया, वे असल में मोटरसाइकिल, कार, ऑटो और टैंकरों के निकले. इस तरह हेराफेरी को उसी तरह अंजाम दिया गया है, जैसे बिहार में ‘चारा घोटाला’ हुआ था. गौरतलब है कि यह विभाग उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास ही था.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें
.