5 शाकाहारी सुपरफूड… जिनकी हर बाइट में मिलेगी कैल्शियम की डोज, ताउम्र हड्डियों में बनी रहेगी लोह सी मजबूती

Top Vegan Sources of Calcium: सेहतमंद शरीर के लिए हड्डियों की भूमिका अहम है. हालांकि, बोन्स हेल्थ को अकसर लोग अनदेखा कर जाते हैं. जो लोग ऐसा करते हैं तो यकीन मानिए कि वे अपनी सेहत के साथ धोखा कर रहे हैं. क्योंकि, हमारे शरीर का पूरा ढांचा हड्डियों पर ही टिका है. हड्डियां ही तो हैं जो हमारे शरीर को संतुलन प्रदान करती हैं. साथ ही, शरीर को उसका आकार, सहारा और सुरक्षा प्रदान करती हैं. हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम का होना बेहद जरूरी है. कैल्शियम की पूर्ति के लिए लोग दूध पीते हैं या फिर नॉनवेज खाते हैं. लेकिन, अगर आप ये नहीं खाते-पीते हैं तो कुछ शाकाहार फूड्स का भी सेवन कर सकते हैं. ये फूड्स आपको उचित मात्रा में कैल्शियम दे सकते हैं. आइए जानते हैं इस सुपरफूड्स के बारे में-

कैल्शियम के लिए खाएं ये सुपरफूड

सोयाबीन: हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, सोयाबीन नेचुरली कैल्शियम से भरपूर होते हैं. एक कप (180 ग्राम) पके हुए सोयाबीन में 261 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो दैनिक आवश्यकता का लगभग 20% है. इसके अलावा, सोयाबीन से बने खाद्य पदार्थ- जैसे टोफू, टेम्पेह और नट्टो का भी कैल्शियम की पूर्ति के लिए सेवन किया जा सकता है. टोफू बोन फ्रेंडली फूड है और इसे खाने पर शरीर को कैल्शियम के साथ ही प्रोटीन, फाइबर और आयरन भी मिलता है.

बादाम: कैल्शियम की खपत पूरी करने के लिए खानपान में बादाम को शामिल कर सकते हैं. बादाम ऐसा सूखा मेवा है जो शरीर को एक नहीं बल्कि अनेक फायदे देता है. बादाम खाने पर शरीर को हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट्स मिलते हैं. यह प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्त्रोत है और आधा कप बादाम से ही शरीर को 100 mg तक कैल्शियम मिलता है.

अंजीर: अंजीर फाइबर से भरपूर होते हैं. इनमें कई खनिज होते हैं और ये विटामिन के भी अच्छे स्त्रोत हैं. अंजीर में विटामिन ए, बी1, बी2, कैल्शियम, मैंग्नीज, फॉस्फोरस और पौटेशियम भी होता है. वहीं, एक मध्य आकार के अंजीर में 55 mg तक कैल्शियम होता है.

ब्रोकोली: कैल्शियम युक्त कच्ची ब्रोकली दूध न पीने वालों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. दरअसल, एक कप कच्ची ब्रोकोली में 43 mg तक कैल्शियम पाया जाता है. साथ ही, ब्रोकोली फाइबर, पौटेशियम, विटामिन सी और विटामिन ई की भी अच्छी स्रोत है. यही वजह है कि शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए ब्रोकोली का सेवन किया जा सकता है.

संतरा: संतरे का सेवन करने से भी कैल्शियम की कमी पूरी की जा सकती है. बता दें कि, संतरे में 65 mg तक कैल्शियम पाया जाता है. इसके अलावा, संतरे में विटामिन सी से भी भरपूर होते हैं. ऐसे में संतरे को डाइट में शामिल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा मिलता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *