खरगोन की 5 फेमस पर्सनालिटी, जिनका देशभर में नाम! सेलिब्रिटी से कम नहीं रुतबा, जानें कैसे मिली पहचान?

Last Updated:

Khargone Famous Personalities: खरगोन में कई ऐसी प्रतिभाएं हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में खास पहचान बनाकर देशभर में नाम कमाया है. किसी ने खेल के मैदान में तिरंगा लहराया, कोई बॉलीवुड की दुनिया में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहा है, तो कोई सोशल मीडिया की ताकत से स्टार बन गया. वहीं, किसी ने शब्दों और समाजसेवा के जरिए लाखों लोगों को प्रेरित किया. 

खरगोन जिले के रतनपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर आज देश के टॉप शूटरों में गिने जाते हैं. बचपन में पिता के साथ खेतों में निशाना साधने से शुरू हुआ सफर आज अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप तक पहुंच चुका है. 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट में उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

Khargone celebrities list, MP famous personalities, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

पिता वीरबहादुर सिंह किसान है. बेटे ऐश्वर्य ने अपनी मेहनत और लगन से भारत को कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल दिलाए हैं. वे आज न सिर्फ जिले बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं.

Khargone celebrities list, MP famous personalities, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

खरगोन जिले के कसरावद में जन्मे आकाश पटवारी ने कम उम्र में ही बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बना ली है. वे एक जाने-माने सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं. खरगोन से मुंबई तक का उनका सफर आसान नहीं था, लेकिन प्रतिभा और मेहनत के दम पर उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया. आकाश के गाने और म्यूजिक आज युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. खास बात यह है कि वे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं, जिससे उनकी पहचान और मजबूत हुई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Khargone celebrities list, MP famous personalities, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

खरगोन जिले की धार्मिक नगरी महेश्वर की गलियों और किला घाट पर रुद्राक्ष व मोतियों की मालाएं बेचने वाली मोनालिसा भोसले आज देशभर में ‘वायरल गर्ल’ के नाम से जानी जाती हैं. प्रयागराज महाकुंभ में उनकी नीली-भूरी आंखें और सादगी सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुई कि रातों-रात उनकी किस्मत बदल गई.

Khargone celebrities list, MP famous personalities, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

कुछ महीने पहले उनका एल्बम सॉन्ग “सादगी” रिलीज हुआ और अब वे डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” से बॉलीवुड में बतौर हीरोइन डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और 2026 में इसके रिलीज होने की संभावना है. आज मोनालिसा जहां जाती हैं, वहां फैंस की भीड़ लग जाती है.

Khargone celebrities list, MP famous personalities, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

मां नर्मदा की तट और अहिल्या बाई की राजधानी महेश्वर से निकले अमित धुर्वे की कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. झुग्गी-झोपड़ी में रहकर हारमोनियम सुधारने और भजन गुनगुनाने वाले अमित आज देशभर में मशहूर भजन गायक बन चुके हैं.

Khargone celebrities list, MP famous personalities, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

महेश्वर के घाटों और मंदिरों में भजन गाते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जो सीधे बागेश्वर धाम तक पहुंच गया. पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने उन्हें मंच पर बुलाया, जहां से उनकी लोकप्रियता देशभर में फैल गई. इसके बाद उन्हें टी-सीरीज के साथ एल्बम बनाने और विदेशों में भजन गाने तक के ऑफर मिलने लगे.

Khargone celebrities list, MP famous personalities, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

मंडलेश्वर में जन्मे संजय लूणावत आज पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं. वर्तमान में वे इंदौर से प्रकाशित मध्य प्रदेश के लोकप्रिय सांध्य दैनिक 6PM अखबार के प्रधान संपादक हैं. साथ ही समाजसेवा में भी उनकी भूमिका अहम रही है. बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के साथ मिलकर आश्रय मंदिर के लिए 4 एकड़ जमीन दान करने की पहल के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में ‘जय हिंद’ कहने की परंपरा की शुरुआत भी उन्होंने ने ही की है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

खरगोन की 5 फेमस पर्सनालिटी, जिनका देशभर में नाम! सेलिब्रिटी से कम नहीं रुतबा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *