Last Updated:
Khandwa 5 Famous Foods: खंडवा सिर्फ धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान के लिए नहीं, बल्कि अपने देसी और लाजवाब खान-पान के लिए भी जाना जाता है. यहां के कुछ फूड आइटम ऐसे हैं, जिनका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. बाहर से आने वाले लोग भी इन्हें जरूर चखते हैं. यहां की एक कचौरी ऐसी है, जो रोज 5000 पीस से ज्यादा बिकती है. जानें…
खंडवा के छोले ब्रेड यहां की पहचान बन चुके हैं. सुबह होते ही शहर की गलियों में ठेलों पर भीड़ लग जाती है. खास तौर पर इसके स्वाद की बात करे तो एक दम चटपटा होता है जो अच्छा होता है. यह ठेला लोगों की पहली पसंद माना जाता है. बिना किसी बड़ी दुकान के सिर्फ स्वाद के दम पर यहां रोज ग्राहकों की लाइन लगती है.

खंडवा के दाल पकवान यहां की पहचान बन चुके हैं. सुबह होते ही शहर की गलियों में ठेलों पर भीड़ लग जाती है. खास तौर पर अगर दाल पकवान की बात करें, तो चटपटी गलियों में ललित सैनी का ठेला लोगों की पहली पसंद माना जाता है. बिना किसी बड़ी दुकान के, सिर्फ स्वाद के दम पर यहां रोज़ ग्राहकों की लाइन लगती है.

खंडवा की इमरती भी काफी मशहूर है. लाला इमरती वाले की दुकान पर लोग घंटों लाइन में खड़े रहते हैं. दूर-दराज़ से लोग सिर्फ इसी इमरती का स्वाद चखने खंडवा पहुंचते हैं. कहते हैं, जो एक बार खा ले, वो दोबारा जरूर आता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

खंडवा से सिरपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर एक छोटी-सी दुकान है, जहां से हर दिन करीब 5 हजार से ज्यादा कचौरी बिक जाती हैं. यह कोई आम कचौरी नहीं, बल्कि हींग वाली खास भरवा कचौरी हैं. इसका स्वाद लोगों को शहर से गांव तक खींच लाता है.

निमाड़ की आमडी की भाजी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत में भी फायदेमंद मानी जाती है. आयुर्वेद में इसे खून की कमी, त्वचा और पाचन से जुड़ी समस्याओं में उपयोगी बताया गया है. यही वजह है कि खंडवा में लोग इसे खूब पसंद करते हैं.

खंडवा का यह फेमस सोन हलवा, मगज बर्फी, रस भरी, गोंद बर्फी, ड्राईफ्रूट रोल, सोनी गजक पर मिलती है, जहां लोगों की भीड़ लगती है

अगर आप भी कुछ नया, देसी और दमदार स्वाद ढूंढ रहे हैं, तो रामेश्वर मंदिर के सामने स्थित चौपाल रेस्टोरेंट जरूर जाएं. यकीन मानिए, यहां का छोले-कुलचे का स्वाद आपको दिल्ली और अमृतसर की गलियों की याद दिला देगा और शायद आप वही स्वाद दोबारा कहीं और न ढूंढ पाएं.

ओम नमकीन पर सभी तरह के नमकीन मिलेंगे. इनके यहां का लहसुन सेव और हाथ से बनी नमकीन सबसे बेस्ट है, जिसके लोग दीवाने हैं.
.