हद से ज्यादा शक करने वाली वाइफ को हैंडल करने के 5 असरदार टिप्स, आपकी लाइफ को बना देंगे आसान, फिर कभी नहीं करेंगी शंका

Last Updated:

Relationship Tips: व्हाट्सएप चैट पढ़ लेने पर घबराने के बजाय शांत रहें. ईमानदारी से सच्चाई बताएं और पत्नी की बात ध्यान से सुनें. ट्रांसपेरेंसी और क्वालिटी टाइम से भरोसा दोबारा बनाएं. जरूरत पड़े तो काउंसलिंग लेकर रिश्ते में पॉजिटिविटी लाएं.

हद से ज्यादा शक करने वाली वाइफ को हैंडल करने के 5 असरदार टिप्सशक करने वाली वाइफ को हैंडल करने के 5 टिप्स
Relationship Tips: आजकल मोबाइल और व्हाट्सएप हमारे रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं. लेकिन कई बार ये टेक्नोलॉजी हमारे रिश्तों में टेंशन भी ला देती है. सोचिए अगर आपकी पत्नी ने अचानक आपकी व्हाट्सएप चैट पढ़ ली और किसी मैसेज को गलत समझ लिया तो क्या होगा? अक्सर ऐसी स्थिति में लोग घबरा जाते हैं, डिफेंसिव हो जाते हैं और कभी-कभी झगड़ा भी बढ़ जाता है. लेकिन इस तरह के रिएक्शन से स्थिति बिगड़ने की बजाय और खराब हो सकती है. जरूरी है कि इस समय आप शांत दिमाग से सोचें और सही तरीका अपनाएं ताकि गलतफहमियां दूर हों और रिश्ता खराब न हो. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स जो आपको इस मुश्किल स्थिति को प्यार और समझदारी से हैंडल करने में मदद करेंगे.

1. सबसे पहले शांत रहें
पत्नी के रिएक्शन पर तुरंत गुस्से में न आएं. शांत दिमाग से सोचें और उन्हें भी समय दें ताकि वे भी कूल हो सकें. गुस्से में दिए गए जवाब या डिफेंसिव रवैया लड़ाई को और बढ़ा सकता है.

2. खुलकर सच्चाई बताएं
अगर कोई ऐसा मैसेज है जिसे देखकर पत्नी परेशान हुई है तो ईमानदारी से उन्हें समझाएं. झूठ बोलने या बहाने बनाने से भरोसा और टूट सकता है. साफ-साफ बताएं कि मैसेज का असली मतलब क्या था.

3. ट्रांसपेरेंसी बनाए रखें
फोन, पासवर्ड और चैट्स को लेकर पारदर्शिता रखें. उन्हें फील कराएं कि आपके पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है. इससे उनका भरोसा वापस बनेगा और आने वाले समय में शक की संभावना कम होगी.

4. पत्नी की बात ध्यान से सुनें
सिर्फ अपनी सफाई देने पर फोकस न करें. उनकी भावनाओं को भी समझें और सुनें कि उन्हें क्यों बुरा लगा. जब उन्हें लगेगा कि आप उनकी फीलिंग्स को समझ रहे हैं तो उनका गुस्सा अपने आप कम होगा.

5. रिश्ते में भरोसा दोबारा बनाएं
एक बार भरोसा टूट जाए तो उसे वापस बनाने में समय लगता है. क्वालिटी टाइम बिताएं, छोटे-छोटे सरप्राइज दें और कोशिश करें कि उनके मन से शक की भावना धीरे-धीरे निकल जाए.

6. प्राइवेसी और लिमिट पर बात करें
रिश्ते में प्राइवेसी भी जरूरी है. शांत माहौल में बैठकर डिस्कस करें कि किन चीजों को शेयर करना जरूरी है और किन चीजों में पर्सनल स्पेस देना चाहिए. इससे आने वाले समय में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बनेगी.

जरूरी टिप
अगर मामला बहुत बिगड़ गया है और आप दोनों के बीच बातचीत रुक गई है तो किसी रिलेशनशिप काउंसलर की मदद लें. कई बार थर्ड पर्सन के सामने बात करने से गलतफहमियां जल्दी दूर हो जाती हैं और रिश्ते में नई शुरुआत का मौका मिलता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

हद से ज्यादा शक करने वाली वाइफ को हैंडल करने के 5 असरदार टिप्स

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *