Last Updated:
No Gas Vrat Special Recipe: 19 मार्च से चैत्र नवरात्री का शुभारंभ हो रहा है. नौ दिन तक मां भगवती की उपासना के लिए यदि आप भी व्रत रख रहे हैं, तो ये 5 फलाहार रेसिपी जरूर ट्राई करें. खासबात है कि इसे बनाने के लिए आपको गैस की जरूरत नहीं पड़ेगी.
चैत्र नवरात्रि गर्मी के मौसम में आती है, इसलिए इसका उपवास रखना थोड़ा कठिन होता है. खाना और पानी का सेवन न करने से कई सारे लोगों में डिहाइड्रेशन और एनर्जी की कमी हो जाती है. ऐसे में ये 5 रेसिपी आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकती है. गैस की चल रही किल्लत के बीच ये रेसिपी और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि इसे आप बिना गैस के भी बना सकते हैं.
ड्राई फ्रूट मिल्क शेक गर्मी से राहत के साथ दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए ड्राई फ्रूट मिल्क शेक सबसे अच्छा फलाहार है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए खजूर, काजू, पिस्ता, बादाम और मखाने का रातभर या 3-4 घंटे के लिए दूध में भिगोकर रखे दें. इसमें आप थोड़ा केसर भी मिला सकते हैं. फिर इसे मिक्सर में ग्राइंड कर लें. अब इसे एक गिलास में कुछ आईस क्यूब के साथ मिलाकर सर्व करें.
पनीर की मिठाई यदि आपको उपवास में मिठाई खाने का मन हो तो आप पनीर से बनने वाली स्वीट की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आपको बिल्कुल भी गैस की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसे बनाने के लिए 250 ग्राम फ्रेश पनीर लें और इसे क्यूब के साइज में काट ले, फिर इसमें नारियल पाउडर और 2 चम्मच मिल्क पाउडर मिलाकर पीस लें. ध्यान रखें पेस्ट बहुत ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए. फिर इसमें स्वादानुसार गुड़ और एक चम्मच देसी घी डालकर इसे दोबारा पीसें. अब इस पेस्ट को एक थाली में अच्छी तरह से स्प्रेड करके इसे फ्रीज में सेट होने के लिए रख दें. अब इसे ड्राई फ्रूट से गार्निश करके सर्व करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साबूदाना वड़ा साबूदाना वड़ा व्रत में बहुत सारे लोग खाना पसंद करते हैं. इसे बनाने के लिए आप गैस की जगह एयरफ्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मेहनत के साथ ऑयल भी कम लगेगा. साबूदाना वड़ा बनाने के लिए साबूदाना को पानी में भिगोकर सॉफ्ट कर लें, फिर इसमें रॉस्टेड मूंगफली को पीसकर और उबले आलू, धनिया पत्ता और मिर्च, सेंधा नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें. फिर छोटी-छोटी टिकिया बनाकर इसे एयरफ्रायर में कुक कर लें.
आलू चिप्स वैस तो आलू चिप्स बनाना थोड़ा लंबा प्रोसेस है, लेकिन व्रत में खाने के लिए आप इसे एयर फ्रायर की मदद से कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं. इसके लिए आलू छीलकर इसे पतला-पतला काट लें. फिर इसे एयर फ्रायर में कूक होने के लिए अलग-अलग रख दें. कुछ ही देर में आलू चिप्स बनकर तैयार हो जाएगा.
फ्रूट कस्टर्ड व्रत फ्रेंडली फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए आपको कस्टर्ड पाउडर की जरूरत नहीं है. इसे बनाने के लिए अपने पसंद के मौसमी फलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एक बाउल में मिक्स कर लें. अब मिक्सर जार में एक केला, दूध, मखाना, छिले हुए बादाम और काजू को पीसकर पेस्ट बना लें. अब इसे फ्रूट के साथ मिक्स करके सर्व करें.
.