शरीर के 5 नाजुक अंग… जिनकी सफाई करना भूल जाते हैं लोग, नहाते समय जरूर करें क्लीन, वरना स्किन इन्फेक्शन का जोखिम

Last Updated:

How To Shower Properly: सेहतमंद रहने के लिए नियमित स्नान जरूरी है. नहाते समय अंडरआर्म्स, जांघ, कान, घुटने-कोहनी और पैरों की उंगलियों की सफाई जरूर करें, वरना इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है.

नहाते समय शरीर के इन अंगों की सफाई बेहद जरूरी. (Canva)

हाइलाइट्स

  • अंडरआर्म्स की सफाई न करने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है.
  • जांघ और आसपास की त्वचा को साफ रखना बेहद जरूरी है.
  • कान की सफाई न करने से दर्द और इन्फेक्शन हो सकता है.
How To Shower Properly: सेहतमंद रहने के लिए खानपान ही नहीं, साफ-सफाई भी बेहद जरूरी है. इसलिए अपने आसपास सफाई रखते हुए नियमित स्नान जरूर करना चाहिए. रोज नहाने से शरीर को ठंडक तो मिलती ही है साथ ही सेहत भी दुरुस्त रहती है. ध्यान रहे कि, नहाते वक्त शरीर के सभी अंगों की ठीक से साफ जरूर करें. क्योंकि, हमारे शरीर के कुछ ऐसे अंग हैं, जिनको लोग नहाते समय कम ही साफ करते हैं. यदि आप भी ऐसा ही करते हैं, तो यकीन मानिए आप गलत कर रहे हैं. क्योंकि, इन अंगों को ठीक से धुलने से बीमारियां और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है. अब सवाल है कि आखिर नहाते समय किन अंगों की सफाई बेहद जरूरी है? शरीर के अंगों की सफाई न होने से स्किन को क्या नुकसान होगा? आइए जानते हैं इस बारे में-

इन अंगों की लोग कम ही करते हैं सफाई

अंडरआर्म्स: हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक, नहाते समय कांख (अंडरआर्म्स) की सफाई बेहद जरूरी होती है. बता दें कि, यह शरीर का वो हिस्सा है जहां सबसे अधिक पसीना आता है. ऐसे में कांख में हमेशा बदबू बनी रहती है. इसके चलते नहाते समय इसकी सफाई जरूर करनी चाहिए. ऐसा नहीं करने से कांख की त्वचा में इन्फेक्शन पैदा होने का खतरा बढ़ सकता है.

जांघ व आसपास: जांघ व उसके आसपास की त्वचा को शरीर के सबसे ज्यादा सेंसिटिव हिस्सों में एक एक माना जाता है. ऐसे में नहाते समय इन जगहों को साफ रखना बेहद जरूरी होता है. बता दें कि, ऐसा नहीं करने से जांघ में गंदगी जमने लगती है. इसके चलते खुजली, एलर्जी और जलन जैसी दिक्कतें होने का खतरा रहता है.

कान व आसपास: शरीर के अन्य अंगों की तरह ही कान की सफाई भी बहुत जरूरी है. इसके चलते नहाते वक्त कान व उसके आसपास की सफाई करना बेहद जरूरी होता है. बता दें कि, ज्यादातर लोग इन जगहों की सफाई करना भूल जाते हैं. ऐसा नहीं करने से कान के अंदर मैल जमने लगता है, जिससे कान में दर्द व इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ने लगता है.

घुटने-कोहनी: नहाते वक्त कोहनी और घुटनों के बाहरी वाली त्वचा की सफाई बेहद जरूरी होती है. इनकी ठीक से सफाई ना होने से यह त्वचा सूखी और कठोर हो जाती है. इन दोनों जगहों की ठीक से सफाई ना होने से अधिक मैल जम जाता है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा रहता है.

पैरों की उंगलियां: पैर हमारे शरीर के अभिन्न अंगों में से एक है. यही वो अंग है जो सबसे अधिक धूल-मिट्टी व गंदगी के संपर्क में आते हैं. इसलिए नहाते वक्त इनकी सफाई भी बेहद जरूरी है. बता दें कि, इनकी नियमित सफाई ना होने से पैरों में इन्फेक्शन जैसे एथलीट फुट आदि होने का खतरा हो सकता है.

homelifestyle

शरीर के 5 नाजुक अंग.. जिनकी सफाई करना भूल जाते लोग, नहाते समय करें क्लीन, वरना

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *