Last Updated:
Clove Water Benefits In Hindi: लौंग का पानी स्किन और बालों को हेल्दी रखने का एक आसान, किफायती, नेचुरल और कारगर उपाय है. इससे शरीर को डिटॉक्सिफाई करने से लेकर स्कैल्प हेल्थ में सुधार, कोलेजन को बढ़ावा देने और समय से एजिंग के लक्षणों को रोकने में मदद मिलती है.
त्वचा की डलनेस दूर करने का नेचुरल उपाय- दिल्ली की जहरीली हवा सिर्फ आपके फेफड़ों को ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा को भी गंभीर रूप से डैमेज कर रही है.ऐसे में यदि आप रोज सुबह लौंग का पानी पिएं तो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स और पोल्यूटेंट्स से बचाते हैं, जिससे त्वचा में ग्लो, मॉइश्चर लंबे समय तक बना रहता है.

स्किन डिटॉक्स के लिए ड्रिंक- लौंग का पानी आंतों और लिवर को डिटॉक्स करने का काम करता है. क्योंकि ज्यादातर चेहरे पर मुहांसों की वजह इन दो अंगों में भरी गंदगी होती है, ऐसे में लौंग वाटर स्किन को क्लीन रखने के लिए भी जाना जाता है. इसके अलावा ये लौंग में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण भी चेहरों पर ज्यादा पिंपल या ऑयल आने की समस्या से राहत मिलती है.

लंबे बालों के लिए घरेलू उपाय- लौंग के पानी में मौजूद पोषक तत्व ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में कारगर होते हैं, जो बालों की ग्रोथ के लिए बहुत ही अहम है. इसके साथ ही समय के साथ, लौंग का पानी बालों को पतला होने से रोकता है और घना बनाने का काम करता है.

प्रीमेच्योर ग्रे हेयर को रोकने का कारगर तरीका- समय से पहले यदि आपके बाल सफेद हो रहे हैं, तो इसे रोकने के लिए लौंग का पानी पीना आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. लौंग में मैग्नीज और कॉपर होता है, जो मेलेनिन प्रोडक्शन को सपोर्ट करते हैं और बालों के काले रंग को बनाए रखते हैं.

डैंड्रफ से राहत के लिए पिएं लौंग का पानी- लौंग के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखते हैं. ऐसे में नियमित रूप से लौंग के पानी का सेवन करने से स्कैल्प की सूजन, खुजली और इंफेक्शन का रिस्क कम होता है. साथ ही डैंड्रफ और फ्लेकीनेस की संभावना भी कम होती है.

ऐसे तैयार करें लौंग का पानी- लौंग के पानी के फायदों के लिए रात में सोते वक्त 3-4 लौंग को एक गिलास पानी में भिगोकर छोड़ दें. यदि आप रात में लौंग को भिगोना भूल जाते हैं, तो आप इसे कुछ मिनटों के लिए पानी में उबालकर भी पी सकते हैं.ध्यान रखें ज्यादा ज्यादा मात्रा में लौंग का सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है.