नीमच में 45 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार: सरवानिया महाराज चौकी पुलिस ने धमनिया से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए – Neemuch News

डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी।

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सरवानिया महाराज चौकी पुलिस ने शनिवार को एक ट्रैक्टर से 45 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। वहीं ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया है।

.

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लाल रंग का मैसी कंपनी का ट्रैक्टर अवैध मादक पदार्थ ले जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर (एमपी 44 एए 8803) को रोका। ट्रैक्टर की ट्रॉली में तिरपाल के नीचे तीन काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे मिले। इनमें 45 किलोग्राम डोडाचूरा छिपाकर रखा गया था।

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने धामनिया निवासी 62 वर्षीय मांगीलाल पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस डोडाचूरा के स्रोत और इसके परिवहन नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *