अनूपपुर में 4 मंजिला लॉज गिरी, कई लोग दबे: बस स्टैंड के पास कई दुकानें भी टूटीं, पुलिस-प्रशासन की टीम कर रही रेस्क्यू – Anuppur News


मध्यहम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के पास 4 मंजिला अग्रवाल लॉज अचानक गिर गई। मलबे में कई मजदूर और लोगों के दबे होने की आशंका है। लॉज के गिरने से आसपास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार की शाम लगभग 5:30 बजे हुआ है। स्थानीय अधिकारियों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में कितने मजदूर और लोग दबे हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है… .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *