Last Updated:
Ujjain News: वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा को सबसे शुभ माना गया है. मान्यता है कि अगर लॉकर को इसी दिशा में रखकर उसका मुख उत्तर दिशा की ओर कर दिया जाए, तो घर में धन स्थिर रहता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
उज्जैन. वास्तु शास्त्र में दिशाओं और ऊर्जा का गहरा संबंध माना गया है. घर में मौजूद हर वस्तु अपने स्तर पर सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, जिसका सीधा असर परिवार के सदस्यों के मन, स्वास्थ्य और भाग्य पर पड़ता है. अक्सर देखा जाता है कि कई लोग मेहनत तो बहुत करते हैं और अच्छा धन भी कमाते हैं लेकिन वह धन न तो पर्स में टिक पाता है और न ही घर की तिजोरी में ठहरता है. ऐसी स्थिति में समझ नहीं आता कि आखिर गलती कहां हो रही है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन न टिकने का मुख्य कारण घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, कुछ सरल वास्तु उपाय अपनाए जाएं, तो धन की रुकावट दूर होने लगती है और तिजोरी में रखा पैसा भी लंबे समय तक स्थिर रहता है.
1. वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन के देवता भगवान कुबेर की दिशा बताया गया है. इस दिशा को साफ-सुथरा और ऊर्जा से भरा रखना बेहद लाभकारी होता है. घर की उत्तर दिशा में कुबेर देव की मूर्ति या तस्वीर लगाने से धन प्राप्ति के योग बढ़ते हैं और समृद्धि बनी रहती है.
2. वास्तु शास्त्र में दक्षिण-पश्चिम दिशा को सबसे शुभ माना गया है. मान्यता है कि यदि लॉकर को इसी दिशा में रखकर उसका मुख उत्तर दिशा की ओर किया जाए, तो घर में धन स्थिर रहता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. यह उपाय सुख-समृद्धि को आकर्षित करता है.
3. अक्सर लोग अपने किसी प्रियजन की मृत्यु के बाद उनकी तस्वीर पर्स या तिजोरी में रख लेते हैं लेकिन यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. इससे धन नहीं रुकता और घर में अनचाही परेशानियां बढ़ सकती हैं. ऐसी तस्वीरें पर्स या तिजोरी में नहीं रखनी चाहिए.
4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स या तिजोरी में फटे हुए नोट रखना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा कम हो जाती है और धन हानि या आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.