मुरैना में 36 भेड़ों की मौत: एक ही बाड़े में बंद थी, 6 की गर्दन पर दांतों के निशान, 30 भेड़ें सदमें में मरी – Morena News


मुरैना जिले के जौरा कस्बे के छेरा गांव में रविवार को किसान की 36 भेड़ों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात जंगली जानवरों के द्वारा रात में भेड़ों पर हमला कर शिकार किया गया है। 6 भेड़ों की गर्दन पर निशान हैं शेष भेड़ें डर या दहशत में मर गईं। सभी मृत भेड़ों का पीएम कराया गया। जंगली जानवर कौन से थे इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। एक ही बाड़े में थी 36 भेड़ जौरा विकास खंड के ग्राम छैरा में रहने वाले विनोद खटीक पुत्र राजाराम खटीक के बाड़े में कुल 36 भेड़ें बंद थी । शनिवार रात में अचानक इस बाड़े पर अज्ञात जंगली जानवरों ने एक साथ हमला कर दिया जिसमें सभी 36 भेड़ों की मौत हो गई। खास बात यह रही कि शिकार के निशान सिर्फ 6 भेड़ों की गर्दन पर ही देखे गए जो घायल थी। लेकिन अन्य शेष 30 भेड़ों के शरीर पर किसी तरह के निसान नहीं मिले। छैरा गांव के निवासी विनोद खटीक के अनुसार भेड़ों का पालन पोषण कर इन्हीं से अपना रोजगार कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करता था। 36 भेड़ें विनोद के पास थी लेकिन एक रात में एक साथ ही सबकी सब मर जाने से सब खत्म हो गया। अब विनोद पर रोजगार का संकट आ गया है। सदमे से गई कई भेड़ों की जान पशु चिकित्सक डॉ बी एम शर्मा के अनुसार सिर्फ 6 भेड़ों की गर्दन पर जंगली जानवर के द्वारा शिकार के निशान हैं शेष 30 भेड़ें डर भर से मर गईं। भेड़ों में पाया जाता है कि जब अचानक कोई उनके साथ घटना हो तो वह अब स्तब्ध रह जाती हैं और डर से उनके हृदय की गति रुक जाती है इस मामले में भी यही रहा है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *