सिंगरौली में वेतन वृद्धि की मांग पर कोटेदारों की हड़ताल: 335 दुकानदारों ने बंद किया काम, 7 लाख लोगों को राशन नहीं – Singrauli News

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सहकारिता विभाग के 335 कोटेदारों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इससे जिले के 7 लाख से अधिक लोगों को सितंबर माह का सरकारी राशन नहीं मिल पाएगा।

.

जिले में करीब 10 लाख लोग पीडीएस का अनाज प्राप्त करते हैं। इनमें से 3 लाख लोगों को शहरी क्षेत्र के कमीशन आधारित दुकानदार राशन देते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण पूरी तरह कोटेदारों पर निर्भर है।

मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के सिंगरौली जिला अध्यक्ष हिमांशु पाठक के अनुसार, वेतन वृद्धि की मांग लंबे समय से की जा रही है। समिति के विक्रेताओं को 5-6 महीने से वेतन नहीं मिला है। उनकी मांग है कि वेतन हर माह एक निश्चित तिथि को मिले।

कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत वितरित राशन का कमीशन भी सिंगरौली में अभी तक नहीं मिला है। साथ ही, शासकीय राशन दुकानदारों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन नहीं होने से खाद्यान्न वितरण में समस्याएं आ रही हैं।

सहकारिता विभाग के अपर आयुक्त पीके मिश्रा ने कहा कि प्रभावित आबादी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। चूंकि यह प्रदेश स्तरीय आंदोलन है, इसलिए स्थानीय स्तर पर ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *