बाकी फोन से 300% ज्यादा तेज होगा इस फोन का स्पीकर, मिलेगा स्टीरियो साउंड, भारत में जल्द होगा लॉन्च

Last Updated:

Honor जल्द ही भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Honor X7C लॉन्च करने जा रहा है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 5,200mAh बैटरी जैसे फीचर्स हो सकते हैं.

बाकी फोन से 300% ज्यादा तेज होगा इस फोन का स्पीकर, मिलेगा स्टीरियो साउंडHonor X7C जल्द आ रहा है.
Honor ने कंफर्म कर दिया है कि वह भारत में जल्द अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Honor X7C पेश करने वाला है. हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च डेट शेयर नहीं की है. यह साफ हो गया है कि ये स्मार्टफोन सिर्फ Amazon पर उपलब्ध होगा. साथ ही, कंपनी ने इसके कई फीचर्स का खुलासा भी कर दिया है. आइए जानते हैं ऑनर का नया फोन किन फीचर्स के साथ आ सकता है.

Honor X7C में 6.77-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी. ये डिस्प्ले स्मूद स्क्रॉलिंग और ब्राइट विज़िबिलिटी देगा.

कैमरे की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा सेंसर कंफर्म किया गया है, जबकि बाकी सेंसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Honor X7C को Forest Green और Moonlight White कलर ऑप्शंस में पेश किया जाएगा. फोन को IP64 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा, जिससे यह पानी के छींटों और हल्की बारिश से सेफ रहेगा, हालांकि इसे पानी में पूरी तरह डुबोना सुरक्षित नहीं होगा.

पावर के लिए फोन में 5,200mAh की बैटरी मिलेगी, जो 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. ऑडियो के लिए फोन में स्टीरियो स्पीकर सेटअप और 300% हाई वॉल्यूम मोड मिलेगा, जिससे लाउड और क्लियर साउंड आउटपुट का अनुभव होगा.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

hometech

बाकी फोन से 300% ज्यादा तेज होगा इस फोन का स्पीकर, मिलेगा स्टीरियो साउंड

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *