ग्वालियर में ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में अज्ञात आरोपियों ने दो लोगों से कुल 3 लाख 29 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ली। महाराजपुरा और जनकगंज थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल अपडेट के बाद खाते से रकम निकली महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम निवासी महेंद्र सिंह हिण्डोलिया के मोबाइल में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने आप अपडेट शुरू हुआ। इसके कुछ देर बाद उनके एसबीआई खाते से 39 हजार रुपए कटने का मैसेज आया। मां के खाते से भी 94 हजार रुपए ट्रांसफर महेंद्र सिंह को तुरंत बाद उनकी मां के खाते से 94 हजार रुपए निकलने का मैसेज भी मिला। बैंक में जानकारी लेने पर पता चला कि दोनों खातों से कुल 1 लाख 34 हजार 996 रुपए निकाल लिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। ट्रेडिंग के नाम पर 1.94 लाख रुपए की धोखाधड़ी जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज निवासी 57 वर्षीय नितिन पवार ने बताया कि 9 जनवरी से 9 फरवरी के बीच ‘एजिल एलेक्स कंपनी’ के नाम पर उनके खाते से 1 लाख 94 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। कंपनी ने रकम वापस नहीं की। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू की पुलिस ने दोनों मामलों में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि खातों से ट्रांसफर हुई राशि और संबंधित खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। .