3 एकड़ में 400000 का मुनाफा! अररिया के किसान रवींद्र ने खेती में किया कमाल

अररिया: बिहार में अररिया जिले के परसाहाट गांव के रहने वाले किसान रविन्द्र सिंह खेती के लिए दूर-दूर तक फेमस हैं.  किसान ने अपने ढाई एकड़ जमीन में केला की G-9 वैरायटी की खेती की है. किसान ने बताया कि वह एक सीजन में 1 लाख रुपए खर्चा करते हैं और 3 लाख रुपए मुनाफा कमा लेते हैं. इस खेती में उन्हें ज्यादा परेशानी भी नहीं होती है. वह घर बैठे आराम से मुनाफा कमा लेते हैं.

किसान रविन्द्र सिंह ने बताया कि यदि आप भी खेती में कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने की सोचते हैं तो केले की खेती करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, लेकिन इसके लिए सही विधि से केले की खेती करना आपको आनी चाहिए. अगर आप प्राकृतिक विधि से खेती करते हैं तो इसकी लागत भी कम आती है, और मुनाफा भी अच्छा होता है. ऐसे में किसान रविन्द्र सिंह ने केले की खेती करते हैं, आइए जानते हैं कि केला की खेती की सही विधि क्या है.

किसानों को होता है अच्छा मुनाफा

किसान रविन्द्र सिंह ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह अपनी 2.5 एकड़ जमीन पर केला की खेती कर रहे हैं. जहां केले की खेती में कम लागत लगती है और मुनाफा अधिक होता है. किसान ने बताया कि इस समय केले की कीमत मार्केट में ₹40 से लेकर ₹60 प्रति दर्जन है. गर्मी के सीजन में केले की डिमांड और अधिक हो जाती है, जिससे किसानों को और भी अच्छा मुनाफा होता है. किसान न बताया कि वह G-9 केला  की खेती कर रहे हैं.

किसानों के लिए फायदेमंद है केले की खेती

किसान रविन्द्र सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है. इस विधि में कम खर्च में किसान भाई मोटा मुनाफा कमा रहे हैं. प्राकृतिक खेती लागत कम करने के साथ-साथ फसल उत्पादन बढ़ाने में भी सक्षम है. केले की खेती लगभग पूरे भारतवर्ष में की जाती है. गर्म और सम जलवायु केला की खेती के लिए उत्तम होती है. प्राकृतिक खेती से न केवल खेती की लागत कम होती है. बल्कि यह मिट्टी की उर्वरता और फसल की गुणवत्ता भी बढ़ाती है. उन्होंने बताया कि केला की फसल में प्रति एकड़ 1-2 रुपए का मुनाफा हो सकता है. वहीं, उन्होंने तीसरी बार केले की फसल लगाई है. इस समय उनके पास लगभग 3 एकड़ जमीन पर खेती है. वह इससे अब 4-5 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं. केले के इस पौधे को उन्होंने कटिहार से मंगाए हुए थे.

एक सालों में तैयार होती है खेती

किसान ने बताया कि G-9 केला की वैरायटी लगभग 12 महीने में तैयार हो जाती है. अभी उनका केला लगभग 12 महीने का हो गया है. जहां तकरीबन तीन महीने बाद ये केला तैयार हो जाएगा, लेकिन केला की फसल में खाद के साथ-साथ इसमें सिंचाई बहुत जरूरी हो जाती है.

जानें कैसी होनी चाहिए केला की फसल के लिए जमीन

केले की खेती के लिए मिट्टी का चयन बहुत जरूरी है. इसके लिए पोषक तत्वों से युक्त भूमि का चयन किया जाना चाहिए. भूमि की जांच अवश्य करवा लेनी चाहिए. ताकि भूमि में जिन पोषक तत्वों की कमी है, उसे पूरा किया जा सके, जिससे केले का बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके. वहीं, अब बात करें इसकी खेती के लिए उपयुक्त भूमि की तो इसकी खेती के लिए चिकनी बलुई मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *