मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के अपने दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए. नताली सिवर (70) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (74) ने अर्धशतक जड़ा. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. दिल्ली के लिए नंदनी शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए.
मुंबई इंडियंस की हुई थी खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब हुई थी. अमेलिया केर अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गई थी, वह पिछले मैच में भी फ्लॉप रही थीं. पहला विकेट जल्दी गिर जाने केबाद तीसरे नंबर पर आई नताली सिवर ने कमलिनी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की. कमालिनी 19 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुई, उन्हें नंदनी शर्मा ने आउट किया.
नताली सिवर और हरमनप्रीत कौर के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई. नताली ने 46 गेंदों में 152.17 की स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 13 चौके जड़े. यानी 52 रन उन्होंने सिर्फ बॉउंड्री से बनाए.
हरमनप्रीत कौर का ताबड़तोड़ अर्धशतक
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 74 रनों की नाबाद पारी खेली. 42 गेंदों में खेली इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 3 छक्के और 8 चौके जड़े. अंत में निकोला कैरी ने 12 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 21 रन बनाए, उनके रूप में नंदनी शर्मा ने अपना दूसरा विकेट लिया. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 195 रन बनाए.
5⃣0⃣ up with a MAXIMUM 🚀
Harmanpreet Kaur is on fire in Navi Mumbai 🔥
Updates ▶️ https://t.co/aVKBHVKp7c #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #MIvDC pic.twitter.com/gxPt2OxBhd
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 10, 2026
मुंबई इंडियंस की इस पारी में कुल 29 चौके और 3 छक्के लगाए. सभी छक्के हरमनप्रीत कौर ने लगाए, जबकि सर्वाधिक चौके नताली सिवर ने लगाए. उन्होंने 13 चौके मारे, हरमनप्रीत ने 8 और निकोला कैरी ने 4 चौके लगाए. विकेटकीपर बल्लेबाज कमलिनी ने 3 चौके लगाए.
मुंबई को पहली जीत की तलाश
मुंबई इंडियंस को 196 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करना है, अगर ऐसा हुआ तो ये मुंबई इंडियंस की इस संस्करण की पहली जीत होगी. मुंबई को पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हराया था. वो काफी रोमांचक था, जिसमें अंत समय तक मुंबई का पलड़ा भारी था. दिल्ली कैपिटल्स का आज इस संस्करण का पहला मैच खेल रही है.
.