Last Updated:
Canada News: पील में डाक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, मिसिसॉगा और ब्रैम्पटन से पंजाबी मूल के आठ युवक गिरफ्तार, 344 आरोप, 4 लाख कनेडियाई डॉलर की चोरी, ऑपरेशन अंडिलीवेरेबल से खुलासा.
कनाडा के पील इलाके में डाक चोरी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. इस मामले में पुलिस ने मिसिसॉगा और ब्रैम्पटन से भारतीय मूल के आठ युवकों को गिरफ्तार किया है. ये सभी पंजाबी मूल के युनक बताए जाते हैं, जिन पर कुल 344 आपराधिक आरोप लगाए गए हैं. जांच में सामने आया है कि ये गिरोह मेलबॉक्स से चेक, सरकारी पहचान पत्र, क्रेडिट कार्ड और गिफ्ट कार्ड जैसी कीमती चीज़ें चोरी कर रहा था. इस गैंग पर 4 लाख कनेडियाई डॉलर (करीब ढाई करोड़ रुपये) चोरी का आरोप है.
जांच के दौरान अधिकारियों ने 450 से अधिक डाक के टुकड़े बरामद किए, जिनकी कीमत 4 लाख डॉलर (CAD) से अधिक बताई गई है. बरामद वस्तुओं में 255 चेक, 182 क्रेडिट कार्ड, 35 सरकारी आईडी और 20 गिफ्ट कार्ड शामिल हैं.
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने आपस में मिलकर आवासीय मेलबॉक्स को निशाना बनाया था, जिससे समुदाय में बड़े पैमाने पर चोरी और व्यवधान पैदा हुआ. गिरफ्तार किए गए आठों आरोपियों की उम्र 21 से 29 वर्ष के बीच है. उन पर चोरी और अपराध से अर्जित संपत्ति रखने के कई आरोप लगाए गए हैं.
गिरफ्तार किए गए आठ आरोपी में मिसिसॉगी से सुमनप्रीत सिंह (28), गुरदीप चट्ठा (29), जसनदीप जत्ताना (23), जबकि ब्रैम्पटन से हरमन सिंह (28), जसनप्रीत सिंह (21), मनरूप सिंह (23) के अलावा 26 वर्षीय रजबीर सिंह और 28 साल के उपिंदरजीत सिंह शामिल हैं.
पील रीजनल पुलिस ने बताया कि वे पील क्राउंट अटॉर्नी ऑफिस और कनाडा बार्डर सर्विसेज़ एजेंसी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि यह तय किया जा सके कि आरोपियों में से कुछ को देश से बाहर भेजा जाएगा या नहीं. इनमें से कुछ विदेशी नागरिक भी बताए जा रहे हैं.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें
.