खरगोन के 200 लोग फ्री में करेंगे रामेश्वर-मदुरई तीर्थयात्रा, जानें कब और कैसे?

Last Updated:

Free Tirth Yatra in MP: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात है. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब जिले के 200 वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम और मदुरई की फ्री तीर्थ यात्रा कराई जाएगी. यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क होगी, जिसमें रहना, खाना और यात्रा का खर्च सरकार उठाएगी.

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खरगोन जिले से 200 यात्रियों का चयन किया जाएगा. यह विशेष यात्रा 10 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. इस दौरान यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों रामेश्वरम और मदुरई के दर्शन का अवसर मिलेगा. यह यात्रा रेलमार्ग से कराई जाएगी और पूरी व्यवस्था मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी.

फ्री रामेश्वर यात्रा, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ कैसे मिलेगा, आवेदन की आखिरी तारीख, कहा करे आवेदन, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, Mp govt scheme

योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को जीवन में एक बार धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने का है. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2012 में शुरू की गई थी, जिसके तहत अब तक लाखों बुजुर्ग देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कर चुके हैं. इस योजना में चयनित यात्रियों के ठहरने, भोजन, पानी, दवाइयों और गाइड की पूरी व्यवस्था शासन की ओर से की जाती है.

फ्री रामेश्वर यात्रा, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ कैसे मिलेगा, आवेदन की आखिरी तारीख, कहा करे आवेदन, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, Mp govt scheme

खरगोन जिले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कार्यालयों में जमा किए जा सकते हैं. साथ ही पात्रता जांच के बाद यात्रियों का चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा.

फ्री रामेश्वर यात्रा, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ कैसे मिलेगा, आवेदन की आखिरी तारीख, कहा करे आवेदन, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, Mp govt scheme

योजना में यह प्रावधान है कि जो व्यक्ति पहले मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत यात्रा कर चुका है, वह दोबारा लाभ नहीं ले सकेगा. वहीं जिनका आवेदन पहले रह गया था या चयन नहीं हुआ था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है. वे केवल यह सहमति देंगे कि वे नई यात्रा तिथि पर यात्रा के लिए इच्छुक हैं.

फ्री रामेश्वर यात्रा, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ कैसे मिलेगा, आवेदन की आखिरी तारीख, कहा करे आवेदन, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, Mp govt scheme

यात्रा के दौरान यात्रियों को खास ट्रेन से ले जाया जाएगा, जिसमें भोजन और आवास की व्यवस्था ट्रेन में ही की जाएगी. वहीं रामेश्वरम और मदुरई में भी धर्मशालाओं या होटलों में ठहरने की सुविधा होगी. चिकित्सा टीम भी यात्रा के साथ रहेगी ताकि किसी को कोई असुविधा न हो.

फ्री रामेश्वर यात्रा, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ कैसे मिलेगा, आवेदन की आखिरी तारीख, कहा करे आवेदन, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, Mp govt scheme

रामेश्वरम दक्षिण भारत का एक प्रमुख ज्योतिर्लिंग स्थल है, जहां भगवान शिव की पूजा के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं. वहीं मदुरई अपने प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है. इस यात्रा से न सिर्फ धार्मिक संतुष्टि मिलेगी बल्कि बुजुर्गों को दक्षिण भारत की संस्कृति और आस्था से भी जुड़ने का अवसर मिलेगा.

फ्री रामेश्वर यात्रा, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ कैसे मिलेगा, आवेदन की आखिरी तारीख, कहा करे आवेदन, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, Mp govt scheme

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2026 तक पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद लॉटरी निकालकर 200 यात्रियों की अंतिम सूची घोषित की जाएगी. चयनित यात्रियों को यात्रा से पहले जरूरी स्वास्थ्य जांच और दिशा-निर्देश दिए जाएंगे. सरकार की इस पहल से खरगोन के वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह का माहौल है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

खरगोन के 200 लोग फ्री में करेंगे रामेश्वर-मदुरई तीर्थयात्रा, जानें कब और कैसे?

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *