हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैडी में रविवार सुबह करीब दस बजे एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हरिप्रसाद पिता नर्मदाप्रसाद मोरी (20) के रूप में हुई है। उसने अपने घर के अंदर फांसी लगाई।
घटना के समय हरिप्रसाद के माता-पिता और अन्य परिजन मजदूरी करने गए हुए थे। घर के बाहर उसके बुजुर्ग दादाजी सो रहे थे। घर में किसी के मौजूद न होने पर उसने यह कदम उठाया।
फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरिप्रसाद अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और गांव के ही एक टेंट हाउस में मजदूरी करता था।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह ही मृतक ने गांव के एक सैलून से सेविंग और कटिंग करवाई थी, जिसके कुछ देर बाद उसने यह कदम उठाया।
.